अमेरिका में प्रभास के फैन्स ने निकाली कार रैली, 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक से पहले मनाया जश्न

Updated on 19-07-2023 02:25 PM
'बाहुबली' फेम प्रभास की हाल ही में फिल्म 'आदिपुरुष' आई थी। जिसकी भर-भरकर आलोचना हुई थी। इस वजह से वह खबरों में भी छाए हुए थे। अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं। मगर अपनी अगली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की वजह से। उनके फैन्स ने USA में एक कार रैली निकाली है। मूवी की पहली झलक के रिलीज होने के पहले फैन्स ने ऐसा किया है। भारत में जहां इसकी झलक 21 जुलाई को दिखाई जाएगी। वहीं, अमेरिका में 20 जुलाई को ही फैन्स को दिखाया जाएगा।

वीडियो प्रोडक्शन हाउस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें फैन्स फिल्म के पोस्टर की प्रिंटेट टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। और सैकड़ों गाड़ियों से K लेटर लिखकर अपना प्यार जता रहे हैं। कुछ लड़कियां चिल्लाकर एक्टर प्रभास को आई लव यू भी बोल रही हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म तो अगले साल रिलीज होगी। लेकिन उसके पहले इस मूवी की पहली झलक को लेकर फैन्स का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

दीपिका पादुकोण का लुक रिवील

हालांकि पहले इस फिल्म की तरफ से दीपिका पादुकोण का लुक शेयर किया गया था। इसमें एक्ट्रेस का क्लोजअप शॉट नजर आ रहा था। लेकिन उनका रोल क्या है, क्या कहानी है, कुछ भी उनके चेहरे से जाहिर नहीं हो रहा था। बस इन्टेंस लुक के कारण यही फैन्स कयास लगा रहे थे कि इसमें खूब एक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी कुछ भी कहना सही नहीं।

'प्रोजेक्ट के' की स्टार कास्ट

Project K में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी नजर आएंगे। ये सभी इंडस्ट्री से दिग्गज एक्टर्स हैं। ऐसे बड़े-बड़े सितारों के एक ही फिल्म में होने से फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। वह अब 20 और 21 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन की डायरेक्टेड ये फिल्म साई-फाई फिल्म है, जो कि 2024 में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.