सिंगरौली जिले के डोंगरीताल में ऊर्जीकृत हुआ 50 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

Updated on 29-02-2024 12:15 PM

एम.पी. ट्रांसको (म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने सिंगरौली जिले के 132 के.व्ही. सबस्टेशन डोंगरीताल में एक 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है। डोंगरीताल क्षेत्र में कोल मांइस, औद्योगिक क्षेत्र तथा कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं की विद्युत की बढ़ती मांग के मद्देनजर एमपी ट्रांसको ने सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि करते हुए 20 एम व्ही ए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान 50 एम व्ही ए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से डोंगरीताल सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 70 एम.व्ही.ए. हो गई है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस सफलता के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।

एम पी ट्रांसको सिंगरौली के कार्यपालन अभियंता श्री बीजक कुमार प्रिये ने बताया कि लगभग 5.76 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सिंगरौली जिले की पारेषण क्षमता को सुदृढ़ता प्रदान हुई है। इससे डोंगरीताल सबस्टेशन से जुड़ी औद्योगिक इकाई एपीएमडीसीएल एंव क्षेत्र के लंघाडोल, खनुआंखास सहित 138 गांवों से जुड़े लगभग तीस से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को काफी फायदा पहुंचेगा। अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।

सिंगरौली जिले की ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी में बढ़ोतरी

इस क्षमता वृद्धि से सिंगरौली जिले की ट्रांसफारमेशन केपेसिटी बढ़ाकर 383 एम व्ही ए की हो गई है। सिंगरौली जिले में एमपी ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) अपने पांच 132 के व्ही केअति उच्च सब स्टेशनो डोंगरीताल, देवसर, मोरबा, राजमिलन और बैढन के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है।

एमपी ट्रांसको की ट्रांसफारमेशन केपेसिटी हुई 79207 एम व्ही ए

मध्यप्रदेश में एमपी ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) अपने 416 सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इस क्षमता वृद्धि से मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 79207 एम व्ही ए की हो गई है। इसमें 132 के व्ही में 35262 एम व्ही ए, 220 के व्ही में 32750 एम व्ही ए एवं 400 के व्ही में 11195 एम व्ही ए क्षमता शामिल है। प्रदेश में एमपी ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के कुल 1014 पावर ट्रांसफार्मर क्रियाशील हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.