प्रियंका चोपड़ा के विरोध में लखनऊ में लगे पोस्टर्स, लिखा- नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नहीं

Updated on 08-11-2022 06:09 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में जमकर विरोध हो रहा है। पिछले दिनों भारत दौरे पर आईं PC कुछ वक्त तक मुंबई में एक हेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही थीं। माना जा रहा था कि यहां से वह सीधे अमेरिका रवाना हो जाएंगी लेकिन फिलहाल वह लखनऊ पहुंची हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा को सोमवार को अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों से मिलते देखा गया। इसी बीच उनके विरोध की खबरें भी सामने आई हैं।

'नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नहीं'
लखनऊ के गोमतीनगर में जगह-जगह प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर्स लगाए गए हैं जिन पर रेड कलर का क्रॉस बनाया गया है। इन पोस्टर्स पर लिखा गया है- तुम्हारा नवाबों के शहर में स्वागत नहीं है। शहर में यह पोस्टर्स किसने और क्यों लगवाएं हैं इस बारे में पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक पोस्टर्स लगाने और विरोध प्रदर्शन करने के पीछे की वजह साफ नहीं है।

लखनऊ में क्या है प्रियंका का शेड्यूल?
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ प्रोग्राम के तहत लखनऊ पहुंची हैं। वह 2 दिन तक लखनऊ में हैं और इस दौरान वह लोक बंधु अस्पताल जाएंगी और वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन जाएंगी। इसके प्रियंका चोपड़ा न्यू बॉर्न केयर यूनिट और महिला चिकित्सालय व गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय भी पहुंचेंगी।

हॉलीवुड  प्रोजेक्ट्स पर PC का फोकस
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी के बाद अमेरिका में ही रहती हैं। उन्होंने अब बॉलीवुड फिल्मों की बजाए हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। प्रियंका चोपड़ा की पिछली हिंदी फिल्मों की बात करें तो वह The Sky is Pink और The White Tiger जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.