कांग्रेस प्रवक्ता का स्टेटस लगाया, बुजुर्ग को जेल भेजा:नीमच पुलिस ने की FIR

Updated on 17-10-2025 12:04 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के बयान को वॉट्सऐप पर स्टेटस बनाने पर एक शख्स को जेल जाना पड़ा। ये मामला नीमच जिले के सिंगोली का है। पंक्चर की दुकान चलाने वाले 62 साल के ख्वाजा हुसैन पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया ग्रुप में स्थानीय कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा का बयान शेयर किया था। जिसे ख्वाजा हुसैन ने स्टेटस बनाया था। ख्वाजा का कहना है कि वॉट्सऐप पर वो स्टेटस मात्र 9 लोग ही देख पाए थे कि पुलिस उसकी दुकान पर पहुंची और थाने ले आई।

मामले की जानकारी दिल्ली तक पहुंची तो पवन खेड़ा ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं के जरिए ख्वाजा के परिवार से बात की और उसकी जमानत करवाई।

सिंघार बोले-अधिकारियों का हिसाब किया जाएगा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में लिखा- नीमच जिले के सिंगोली में कांग्रेस कार्यकर्ता ख्वाजा हुसैन (62 वर्ष) को पुलिस ने दो दिन पूर्व पार्टी का एक बयान वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाने के कारण एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। जब आज यह मामला संज्ञान में आया, तब उनकी मदद की गई और देर शाम वे जेल से रिहा हो गए।

सिंघार ने कहा- भाजपा और आरएसएस कितना भी सत्ता का दुरुपयोग कर ले, लेकिन जननायक राहुल गांधी के सच्चे सिपाही विचारधारा की लड़ाई लड़ते रहेंगे और जीतेंगे। जैसा कि राहुल गांधी कहते हैं, सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के इशारे पर असंवैधानिक कार्रवाई करने वाले अधिकारियों का भी हिसाब किया जाएगा।

मुस्लिम होने के कारण गिरफ्तार किया गया: पवन खेड़ा

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार कितनी डरपोक है कि एक निर्दोष व्यक्ति को मेरी RSS के खिलाफ की गई प्रेस वार्ता को शेयर करने पर सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया कि वो मुस्लिम है। मैं ख्वाजा हुसैन के परिवार से संपर्क में हूं और कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पंकज तिवारी के हस्तक्षेप से अभी अभी उनकी जमानत पर रिहाई हुई है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती और कांग्रेसी कार्यकर्ता पंकज तिवारी ने जमानत करवाने में बहुत सहायता की। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घिनौना चेहरा है।

ये था स्टेटस ख्वाजा हुसैन ने जो स्टेटस लगाया उसमें पवन खेड़ा की तस्वीर उस बयान के साथ लगी थी जिसमें उन्होंने केरल में एक युवा इंजीनियर का आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा यौन शोषण करने का आरोप लगाकर आत्महत्या करने का मामला था।

खेड़ा के पोस्ट में लिखा था- इस संगठन में भेड़ की खाल पहनकर भेड़िए छिपे बैठे हैं। 100 साल मनाया जा रहा है। सिक्का जारी हो रहा, डाक टिकट जारी हो रहा और अंदर कुछ और ही चल रहा है।

तीन पुलिस वाले मुझे ले गए, मेरा मोबाइल ले लिया हुसैन ने बताया कि 13 तारीख को शाम को 7 बजे दुकान पर बैठा था जिसमें तीन पुलिस वाले आए मुझे उठाकर थाने ले गए। थाने में मेरा मोबाइल टीआई ने ले लिया।

मेरे मोबाइल की जब्ती दो बजे दिखाई। इस दौरान उन्होंने मेरे मोबाइल में क्या- क्या किया वो मुझे नहीं मालूम। मुझे थाने में मां बहनों की गालियां दी और पीटा। जबकि ये पोस्ट एक ग्रुप में डली हुई थी। उसे मैंने शेयर कर दिया। इसके बाद हमारे साथ टीआई बहुत अत्याचार कर रहा है।

ख्वाजा ने टीआई को लेकर कहा कि वो जब भी मिलता है गाली गलौज करता है। सिर्फ अल्पसंख्यकों को परेशान करता है। मुस्लिमों के साथ बहुत अत्याचार कर रहे हैं। मुझे बोला कि सुबह 9 बजे आना जब हम गए तो फिर गालियां दी और दिन भर बिठाए रखा। दिन में दो बजे तहसीलदार से टीआई ने बोलकर मेरी जमानत खारिज करा दी और मुझे जेल भेज दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.