पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का IPO आज ओपन हुआ:14 मार्च तक कर सकेंगे अप्लाय

Updated on 12-03-2024 12:32 PM

ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 14 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। इसके अलावा क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड का IPO भी इसी हफ्ते ओपन होगा। आइए इन दोनों कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज
पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज इस IPO के जरिए ₹601.55 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹250 करोड़ के 8,474,576 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है।

जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल के जरिए ₹351.55 करोड़ के 11,917,075 शेयर बेच रहे हैं। 19 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

मैक्सिमम 650 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक
पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹280-₹295 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 50 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹295 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,750 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 650 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹191,750 खर्च करने होंगे।

ग्रे मार्केट में पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का प्रीमियम 9.15%
IPO ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 9.15% यानी ₹27 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹295 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹322 पर हो सकती है। हालांकि, यह केवल अनुमान होता है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से काफी अलग होती है।

ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी है पॉपुलर व्हीकल्स
साल 1983 में बनी पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स बिजनेस से जुड़ी हुई है। यह नई-पुरानी गाड़ियों की बिक्री, सर्विसिंग, स्पेयर पार्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन, ड्राइविंग स्कूल्स, थर्ड पार्टी फाइेंशियल और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स सेल्स सहित कई सर्विस प्रोवाइड करती है।

क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹300.13 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹175 करोड़ के 2,447,552 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल के जरिए ₹125.13 करोड़ के 1,750,000 शेयर बेचेंगे।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 14 मार्च से 18 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। 21 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

मैक्सिमम 260 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹680-₹715 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 20 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹715 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,300 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 260 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹185,900 खर्च करने होंगे।

फैसलिटीज मैनेजमेंट कंपनी है क्रिस्टल इंटीग्रेटेड
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड फैसलिटीज मैनेजमेंट कंपनी है जो हेल्थकेयर, हाउसकीपिंग, गार्डनिंग, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग सर्विसेस, वेस्ट मैनेजमेंट और पेस्ट कंट्रोल सहित कई अन्य सर्विस प्रोवाइड करती है। क्रिस्टल इंटिग्रेटेड सर्विसेज के क्लाइंट की बात करें तो रेलवे और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया हैं।

31 मार्च 2023 तक, कंपनी 134 हॉस्पिटल, 224 स्कूलों, 2 एयरपोर्ट, 4 रेलवे स्टेशनों और 10 मेट्रो स्टेशनों सर्विस दे रही है। साथ ही कुछ ट्रेनों में ट्रेनों पर कैटरिंग की भी पेशकश की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.