चीनी चंदे से नहीं भरा कंगाल पाकिस्तान का पेट, आज से फिर IMF के सामने नाक रगड़ेंगे शहबाज शरीफ

Updated on 06-03-2023 05:45 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आज से फिर अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बातचीत शुरू कर रहा है। दोनों के बीच बेलआउट पैकेज को लेकर अंतिम बातचीत 10 फरवरी को हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान को चीन से 700 मिलियन डॉलर का कर्ज भी मिल चुका है, लेकिन यह संकट को कम करने के लिए नाकाफी है। ऐसे में दोनों पक्ष आज से वर्चुअली बैठक की शुरुआत कर रहे हैं। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएमएफ के साथ ये बातचीत में शहबाज शरीफ सरकार अगले चार महीनों के लिए राजस्व और व्यय के आंकड़ों को अंतिम रूप देगी।

घबराई हुई है पाकिस्तान सरकार


इस बैठक के दौरान पाकिस्तान सरकार और आईएमएफ आर्थिक और राजकोषीय नीतियों (एमईएफपी) के एक मसौदा ज्ञापन पर चर्चा और समीक्षा करेंगे। इसे आम तौर पर कर्मचारी-स्तरीय समझौता (एसएलए) कहा जाता है। पाकिस्तान सरकार 1.1 बिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज पाने के लिए आईएमएफ की सभी शर्तों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अधिकारियों ने खुलासा किया है कि इस बैठक से पहले पाकिस्तान सरकार घबराई हुई है क्योंकि वह पैसों के लिए आईएमएफ को समझा नहीं पा रही है।

आईएमएफ को धमकी भी दे रहा पाकिस्तान


पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) को अंतर को भरने के लिए अतिरिक्त 170 अरब रुपये का राजस्व इकट्ठा करने का काम सौंपा गया है। इससे पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने धमकाते हुए बताया था कि हम आईएमएफ के सदस्य हैं, भिखारी नहीं हैं। अगर सहायता नहीं कर सकते हैं तो हमारी आईएमएफ की सदस्यता रद्द कर दी जाए।

चीन से मिली मदद तो खुश हुआ पाकिस्तान


इससे पहले 4 मार्च को वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा था कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान को इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड (आईसीबीसी) से 1.3 अरब डॉलर का वित्तीय प्रोत्साहन मिलने वाला है। 3 मार्च को इस्लामाबाद में डार ने पुष्टि की थी कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और प्रक्रिया के लिए दस्तावेज अब पूरा हो गया है। फंड का इस्तेमाल पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में मदद के लिए किया जाएगा क्योंकि देश चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रहा है।

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार कितना है


डार ने यह भी पुष्टि की कि यह संभव है कि 500 मिलियन डॉलर अगले सप्ताह के सोमवार या मंगलवार तक प्राप्त हो सकते हैं, साथ ही अगले 10 दिनों के भीतर 500 मिलियन डॉलर प्रदान किए जाएंगे। डार ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के पास विदेशी मुद्रा भंडार में 3.82 बिलियन डॉलर था, जिसे जब वाणिज्यिक बैंकों द्वारा रखी गई राशि में जोड़ा गया, तो कुल मिलाकर लगभग 9.26 बिलियन डॉलर हो गया है। चीन से मिली इस मदद की तारीफ करते हुए इशाक डार ने कहा कि मुझे लगता है कि चीन ने बड़ी दोस्ती का सबूत दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.