कंगाल पाकिस्तान में फिर घटा फोरेक्स भंडार, अपना भी एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद घटा

Updated on 27-05-2023 07:40 PM
नई दिल्ली: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत को बीते सप्ताह झटका लगा है। लगातार तीन सप्ताह तक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में बंपर बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन पिछले सप्ताह इसमें भारी कमी आ गई। बीते सप्ताह इसमें 6.052 अबर डॉलर की भारी कमी हुई है। इससे पहले के सप्ताह, मतलब 12 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 3.553 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना भंडार 593.477 अरब डॉलर का रह गया है। उधर, पड़ोसी पाकिस्तान की बात करें तो वहां के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा, जबकि पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी हुई है। बीते सप्ताह वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 11.8 लाख डॉलर की कमी हुई है।

भारत के डॉलर भंडार में भारी कमी

रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 19 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने भंडार में में 6.052 अबर डॉलर की भारी कमी हुई है। इससे पहले के सप्ताह में 3.553 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 593.477 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले, बीते 5 मई को 7.196 अरब डॉलर और 28 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान 4.532 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई कमी

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों पर गौर करें तो आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी घटी हैं। 19 मई 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 4.654 अरब डॉलर घटा है। इससे पहले, मतलब 12 मई 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 3.577 अरब डॉलर बढ़ा था। इसी के साथ अब अपना फॉरेन करेंसी एसेट्स घट कर 524.945 अरब डॉलर रह गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी घटा

बीते 19 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के सोने के भंडार (Gold reserves) का मूल्य भी घटा है। आलोच्य सप्ताह के दौरान यह 1.227 करोड़ डॉलर घट कर 45.127 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले, मतलब कि 12 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 3.80 करोड़ डॉलर बढ़ कर 46.353 अरब डॉलर तक पहुंच गया था।

एसडीआर भी घटा

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान यह 13.7 करोड़ डॉलर घट कर 18.276 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले, 12 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 3.5 करोड़ डॉलर घट कर 18.413 अरब डॉलर रह गया था। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का रिजर्व भंडार भी घटा है। 19 मई को समाप्त सप्ताह में यह 3.5 करोड़ डॉलर घट कर 5.13 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले, बीते 12 मई को समाप्त सप्ताह में यह 2.8 करोड़ डॉलर घट कर 5.164 अरब डॉलर रह गया था। इससे एक सप्ताह पहले यह दो करोड़ डॉलर बढ़ कर 5.192 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

पाकिस्तान में भी घटा डॉलर का भंडार

अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। वहां के आर्थिक हालात की बात करें तो इस समय कंगाली जैसी स्थिति दिखती है। वहां बीते 19 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर 11.89 लाख डॉलर की कमी आई। इसी के साथ वहां का विदेशी मुद्रा भंडार अब घट कर 4.19 अरब डॉलर का ही रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले मतलब किहां बीते 12 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 61.5 लाख डॉलर की कमी आई थी। 5 मई 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 73.8 लाख डॉलर की जोरदार कमी आई थी। तब वहां 4.383 अरब डॉलर का भंडार बचा था। इससे पहले, 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान भी वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 56 लाख डॉलर की कमी हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.