कंगाल पाकिस्तान को मिला 'मा' का प्यार! शेयर मार्केट की लंबी छलांग, महंगाई में कमी

Updated on 04-07-2023 08:03 PM
नई दिल्ली: अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए बड़े दिनों बाद अच्छी खबर आई है। सोमवार को पाकिस्तान का बेंचमार्क शेयर इंडेक्स 5.9 फीसदी उछल गया। यह इसकी 15 साल में एक दिन में सबसे बड़ी छलांग है। डिफॉल्ट होने के कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान को आईएमएफ (IMF) से तीन अरब डॉलर का शॉर्ट-टर्म पैकेज मिल गया है। शुक्रवार को इस बारे में डील फाइनल हुई। इसके बाद सोमवार को पाकिस्तान के शेयर मार्केट में भारी तेजी दिखी। केएसई 100 इंडेक्स 2442.06 अंक की तेजी के साथ 43,894.7 अंक पर बंद हुआ। यह 24 जून, 2008 के बाद इसकी एक दिन में सबसे लंबी छलांग है। अगर पॉइंट टर्म की बात करें तो यह पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज के इतिहास में एक दिन की सबसे लंबी छलांग है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में सात महीने में पहली बार महंगाई में भी नरमी आई है। जून में पाकिस्तान में महंगाई की दर 29.4 परसेंट रही जो मई में 38 परसेंट रही थी।


इस बीच खबर है कि कभी एशिया के सबसे बड़े रईस रहे चीन के अरबपति जैक मा (Jack Ma) ने हाल में गुपचुप तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी। पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। पाकिस्तान के बोर्ड ऑफ इनवेस्टमेंट (BOI) के पूर्व चेयरमैन मुहम्मद अफजर अहसान ने मा के पाकिस्तान दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि वह 29 जून को लाहौर आए थे और 23 घंटे तक पाकिस्तान में रहे। इस दौरान मा ने सरकारी अधिकारियों और मीडिया के साथ मिलने से परहेज किया। वह एक प्राइवेट लोकेशन पर रहे और 30 जून को इस प्राइवेट जेट से निकल गए। मा के साथ सात कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया था। इनमें पांच चीन के, एक डेनमार्क का और एक अमेरिका का नागरिक था।

चौथा सबसे बड़ा कर्जदार

इस बीच पाकिस्तान आईएमएफ का चौथा सबसे बड़ा कर्जदार बनने के रास्ते पर है। आईएमएफ के डेटा के मुताबिक अभी उसके कर्जदारों की लिस्ट में अर्जेंटीना पहले नंबर पर है। इस साउथ अमेरिकी देश पर आईएमएफ का 46 अरब डॉलर कर्ज है। दूसरे नंबर पर मिस्र है। इस पर आईएमएफ का 18 अरब डॉलर का कर्जा है। युद्ध की विभीषिका से जूझ रहे यूक्रेन पर आईएमएफ का 12.2 अरब डॉलर कर्ज है। इसी तरह इक्वाडोर 8.2 अरब डॉलर के कर्ज के साथ चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान पर आईएमएफ का 7.4 अरब डॉलर का कर्ज है और उसके कर्जदारों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। पाकिस्तान को अगले नौ महीने में आईएमएफ की तरफ से तीन अरब डॉलर का कर्ज मिलेगा। इससे इक्वाडोर को पछाड़कर पाकिस्तान आईएमएफ का पांचवां सबसे बड़ा कर्जदार बन जाएगा। उस पर पाकिस्तान का कर्ज 10.4 अरब डॉलर पहुंच जाएगा।

चीन का कर्ज बना मुसीबत

चीन के कर्ज जाल में फंसकर दुनिया के कई देश बर्बाद हो चुके हैं। इसमें पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा वेनेजुएला, केन्या, जाम्बिया, लाओस, इथियोपिया और मंगोलिया शामिल हैं। इन देशों की सरकारों के रेवेन्यू का अधिकांश हिस्सा चीन के लोन का इंटरेस्ट देने में जा रहा है। जाम्बिया और श्रीलंका तो पहले ही डिफॉल्ट हो चुके हैं। चीन एक पाई का भी लोन माफ करने को तैयार नहीं है। दूसरी समस्या यह है कि चीन ने कितना कर्ज दिया है और उसकी शर्तें क्या हैं, इसमें कुछ भी सार्वजनिक नहीं है। यही कारण हैं कि कर्ज देने वाले दूसरे देश भी इन देशों की मदद करने को तैयार नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.