कंगाल पाकिस्तान के पास नहीं बची फूटी कौड़ी, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी भी रोकी गई

Updated on 25-02-2023 10:34 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब अपने खात्मे के अंतिम पड़ाव में पहुंच रही है। मौजूदा स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि पाकिस्तान अब अपने सरकारी कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रहा है। वित्त और राजस्व मंत्रालय ने महालेखाकार पाकिस्तान राजस्व (AGPR) को केंद्रीय और उनसे जुड़े विभागों के वेतन समेत बिलों को क्लियर करने से रोक दिया है। द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कठिनाइयों का सामना कर रही है। इस कारण ऐसा फैसला लिया गया है।
वित्त विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया। वहीं जब वित्त मंत्री इशाक डार से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह खबर गलत हो सकती है, इसलिए वह कन्फर्म करने के बाद कोई प्रतिक्रिया देंगे। द न्यूज के मुताबिक बाद में उनसे संपर्क नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक वह AGPR के पास अपने बकाया बिल को क्लियर करने के लिए गए थे। लेकिन उन्हें बताया गया कि वित्त मंत्रालय ने सभी बिलों की मंजूरी पर रोक लगा दी है।

रक्षा से जुड़े संस्थानों को दी जा चुकी है मंजूरी

बिलों की मंजूरी क्यों रोकी गई है, इसका कोई सटीक कारण नहीं पता लगा है। लेकिन इस कदम से पीछे पाकिस्तान के आर्थिक संकट को जिम्मेदार माना जा रहा है। वहीं दूसरी रिपोर्ट्स यह भी कहती है रक्षा से जुड़े संस्थानों के वेतन और पेंशन को अगले महीने के लिए पहले ही मंजूरी दे दी गई है। इशाक डार ने बुधवार को एक मीटिंग के दौरान कहा था कि, 'सरकार अर्थव्यवस्था को स्थिरता और विकास की ओर ले जा रही है। सरकार IMF की शर्तों को पूरा करने में लगी है।'

सरकार ने बढ़ाए टैक्स

पाकिस्तान को IMF से 1.1 अरब डॉलर के कर्ज की उम्मीद है। लेकिन इस पैसे को पाने के लिए सख्त शर्तों को मानना होगा। शर्तों को मानते हुए पाकिस्तान ने कई तरह की सब्सिडी खत्म कर दिया है। सामान्य बिक्री कर को भी 17 फीसदी से बढ़ा कर 18 कर दिया गया है। वहीं, कारों और घरेलू उपकरणों से लेकर चॉकलेट और मेकअप के सामान पर आयात कर को 17 से बढ़ा कर 25 फीसदी कर दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.