‘वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़’ में कवर्धा की पूनम का भी योगदान, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Updated on 04-09-2026 03:23 PM
कवर्धा। शिक्षा को अधिक समावेशी, सुलभ एवं तकनीक-सम्मत बनाने की दिशा में कार्यरत वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। टीम द्वारा दृष्टिबाधित एवं सामान्य विद्यार्थियों के लिए 11,000 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

इस अभियान की शुरुआत 5 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका के. शारदा के नेतृत्व में हुई। उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 30 शिक्षक-शिक्षिकाएँ अपने नियमित शैक्षणिक दायित्वों के साथ इस अभिनव अभियान में योगदान दे रहे हैं।
इस गौरवपूर्ण अभियान में जिला कबीरधाम के शासकीय हाई स्कूल भालूचुवा, विकासखंड बोड़ला में विज्ञान व्याख्याता के पद पर कार्यरत श्रीमती पूनम तिवारी का भी महत्वपूर्ण एवं अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा  सीबीएसई पाठ्यक्रम की कक्षा 9वीं एवं 10वीं की विज्ञान पुस्तकों के लिए ऑडियो कंटेंट एवं ऑडियो लेसन तैयार किए हैं। उनके द्वारा 200 से अधिक ऑडियो कंटेंट/वीडियो लेसन तैयार किए जा चुके हैं, जिससे विद्यार्थियों को सुनकर सीखने की सुविधा एवं अध्ययन सामग्री का सहज लाभ मिल रहा है।
श्रीमती पूनम तिवारी के इस समर्पित एवं प्रशंसनीय शैक्षणिक कार्य के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने प्रशस्ति-पत्र एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार, समर्पण एवं निरंतर योगदान का गौरवपूर्ण प्रमाण है।

विद्यालय में भी श्रीमती तिवारी विज्ञान शिक्षण को प्रयोगात्मक एवं रुचिकर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं। वे विद्यार्थियों को विज्ञान के विषयों को प्रयोगों एवं गतिविधियों के माध्यम से समझाने के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। मंच संचालन एवं कला के क्षेत्र में भी उन्होंने जिला कबीरधाम में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके द्वारा विज्ञान एवं अन्य शैक्षणिक विषयों से संबंधित वीडियो समय-समय पर उनके यूट्यूब चैनलों के माध्यम से साझा किए जाते हैं और यह प्रयास निरंतर जारी है, जिसका लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों सहित अन्य विद्यार्थियों को भी प्राप्त हो रहा है।


3 सितंबर 2026 को लोकभवन, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ हेड डॉ. सोनल राजेश शर्मा द्वारा टीम को सम्मान प्रदान किया गया।


ऑडियो बुक्स के माध्यम से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री सहज रूप से उपलब्ध हो रही है, वहीं सामान्य विद्यार्थी भी सुनकर सीखने की आधुनिक पद्धति का लाभ उठा रहे हैं। यह पहल शिक्षा में समान अवसर, समावेशिता और तकनीकी नवाचार का अनुकरणीय उदाहरण बन रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.