पूजा भट्ट बनीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की नई कैप्टन, एल्विश-मनीषा ने बिगाड़ा अविनाश का गेम

Updated on 21-07-2023 04:58 PM
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के बीते एपिसोड में जैसा कि आपने देखा कि एल्विश यादव दूसरे दिन भी तानाशाह की भूमिका निभा रहे थे। मगर अविनाश सचदेव ने सीक्रेट टास्क किया पूरा और एल्विश को कैप्टेंसी की रेस से इस हफ्ते के लिए बाहर कर दिया। ऐसे में घर में जो कैप्टन बनने की रेस में बचे थे। उसमें अविनाश सचदेव, फलक नाज, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, जद हदीद ही शामिल थे। वहीं, मनीषा रानी, जिया शंकर और आशिका का प्लग निकालकर उन्हें इस रेस से बाहर कर दिया था। अब घर में एक टास्क हुआ और पूजा भट्ट ने घर की कमान संभाल ली।

दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया। जो-जो कैप्टन बनने की रेस में शामिल था, उन्हें परफॉर्म करना था। पाचों के नाम के एक-एक बॉक्स गार्डन एरिया में रखे गए। इस पर उन्हें BB साइन पर मिट्टी से डिजाइन बनाना था। जिसके बॉक्स पर साइन विजिबल होगा और मिट्टी ज्यादा होगी, वो इस कार्य को जीत जाएगा। संचालक बने अभिषेक मल्हान, हर बजर पर बता रहे थे कि कौन इस टास्क को जीत रहा है। जैसे ही वो एक कंटेस्टेंट का नाम लेते। वो बोर्ड पर चिपकी दूसरे कंटेस्टेंट की फोटो हटाकर उसे इस रेस से बाहर कर देता था।

कैप्टेंसी की रेस से निकले तीन खिलाड़ी

टास्क के पहले बजर में जद ने फलक को तो पूजा ने बेबिका को आउट किया। तीसरे राउंड में अविनाश भी बाहर हो गए। इसके बाद जद हदीद और पूजा भट्ट के बीच मुकाबला। जहां, मनीषा और एल्विश के साथ-साथ आशिका पूजा भट्ट को कप्तान बनाने के लिए जद के टास्क में रुकावट पैदा कर रहे थे। वहीं, पूजा भट्ट के लिए बेबिका, अविनाश और फलक मुसीबत बने हुए थे। वह जैसे-जैसे मिट्टी को डेस्क पर बीबी साइन बनाने के लिए रखतीं, वो तीनों उसे जमीन पर फेंक देते। और यही चीज उधर जद के लिए भी हो रही थी।

पूजा भट्ट के दोस्त बने दुश्मन

इस टास्क में अविनाश की आशिका और फुकरा इंसान के साथ भयंकर लड़ाई देखने को मिली। फुकरा और एक्टर ने एक-दूसरे की उम्र और पैसे का जिक्र भी किया। खैर। उधर, मनीषा रानी ने पूजा भट्ट का फुल-टू सपोर्ट किया। उनको मिट्टी ला-लाकर दी जिससे वो साइन बना सकें और जीत सकें। ऐसे में जब बजर बजा तो जद हदीद के बॉक्स पर बीबी का साइन क्लियर नहीं था। उन्होंने मिट्टी ऐसे फेंकी थी, जिससे आशिका और एल्विश हटा न सकें। लेकिन इससे उनका साइन छिप गया था। वहीं, पूजा भट्ट के बॉक्स का बीबी साइन क्लियर था। और मिट्टी जरा-सी थी। इस तरह से टास्क में अभिषेक ने पूजा को विनर घोषित किया और बिग बॉस ने उन्हें नया कैप्टन बनने की बधाई दी। वहीं, जद का चेहरा उतर जाता है क्योंकि वह एक बार फिर कैप्टन बनते-बनते रह जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.