मतदान दल सोमवार को रवाना होंगे, लाल परेड के आसपास परिवर्तित रहेंगे कई मार्ग

Updated on 06-05-2024 11:58 AM
भोपाल। सात मई को लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते सोमवार को मतदान सामग्री प्राप्त करने एवं अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने के दौरान लालपरेड मैदान के आसपास वाले मार्गों पर यातायात का दबाव रहेगा। इस परिपेक्ष्य में जनसुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया गया है। जो इस प्रकार रहेगा।

सोमवार को सुबह छह बजे से मतदान दलों के लालपरेड से रवाना होने तक यह रहेगी व्यवस्था

- डीबी सिटी तिराहा से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला सामान्य यातायात (जीप/कार) डीबी सिटी तिराहे से मैदा मिल, जिन्सी धर्मकांटा होकर पुराने भोपाल की ओर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा। इसी तरह से पुलिस मुख्यालय तिराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम होकर गांधी पार्क तिराहा, रोशनपुरा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह पुराना मछलीघर तिराहे से गांधीपार्क तिराहे की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

सोमवार सुबह छह बजे से लोक परिवहन के वाहन एवं आम वाहनों के लिए डायवर्सन एवं यातायात व्यवस्था इस तरह रहेगी

- रोशनपुरा से भारत टाकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा, लिली टाकीज होते हुये भारत टाकीज की ओर जा सकेंगे। टीटीनगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-एक से होते हुये बोर्ड आफिस चौराहा, मैदा मिल, जिंसी धर्मकांटा, ऐशबाग फाटक से होकर भारत टाकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगी ।

- भारत टाकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टाकीज पीएचक्यू तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुये रोशनपुरा की ओर जाएंगे। बस स्टैंड रेलवे स्टेशन से टीटी नगर, न्यूमार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टाकीज से होते हुये ऐशबाग फाटक, पुल बोगदा, धर्मकांटा, मैदा मिल, बोर्ड आफिस चौराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगी।

- अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के माल वाहक भारी वाहनों का प्रवेश भी लालपरेड की ओर आने वाले मार्ग -डीबी माल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

मतदान के लिए कर्मचारियों की बसों की पार्किंग इस तरह रहेगी

- मतदान दलों को ले जाने वाली बसों की पार्किंग स्थल लालपरेड मैदान, हार्स रायडिंग मैदान एवं एमवीएम के मैदान में रहेगी।

-मतदान सामग्री कार्य में संलग्न वरिष्ट अधिकारियों के वाहन मोतीलाल स्टेडियम में सामने आमबगिया, आइटीआइ मैदान एवं बैंड स्कूल पार्किंग में पार्क किये जा सकेंगे।

-अन्य कर्मचारियों के दो पहिया/ चार पहिया वाहन रूस्तमजी परिसर, एमएलए रेस्ट हाउस परिसर में पार्क कर सकेंगे।

-पुलिस बल को लाने ले जाने वाली समस्त बसों की पार्किंग व्यवस्था एमएलए रेस्ट हाउस परिसर में रहेगी। सभी बसों को विंध्यकोठी मार्ग से लाया ले जाया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.