अमेरिका में मिडटर्म चुनाव को लेकर सियासत गर्म

Updated on 20-09-2022 06:17 PM

अमेरिका में आठ नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों के नतीजों को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वफादार 12 उम्मीदवारों ने अभी से ऐलान कर दिया है कि यदि वे हारे तो चुनाव नतीजों को स्वीकार नहीं करेंगे। इन सभी उम्मीदवारों की अनुशंसा ट्रम्प ने ही की थी। ये ऐलान करने वाले सभी उम्मीदवार गवर्नर के लिए चुनाव मैदान में हैं। इन सभी का कहना है कि उन्हें वोटों की गिनती के तरीके पर भरोसा नहीं है।

उनका आरोप है कि सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी उन्हें हराने के लिए गिनती में धांधली करेगी। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से गवर्नर के लिए मैदान में उतरे नॉर्थ केरोलीना, अलास्का, ओहायो, मिशिगन, मैसाच्युसेट्स, कैलिफोर्निया और टेक्सास के उम्मीदवारों ने हार के नतीजों को मानने से इनकार किया है। अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के तहत 50 में से 35 गवर्नर और हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव की 435 सीटों के लिए वोटिंग होगी।

कैपिटल हिंसा के दोहराव की आशंका तेज
लगभग दो साल पहले तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रम्प ने चुनाव नतीजों में हारने के बावजूद इसे मानने से इनकार किया था। ट्रम्प की शह पर उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद कैपिटल पर कब्जा कर लिया था। हिंसा की घटनाएं हुई थीं। ट्रम्प समर्थकों के ऐलान से मिडटर्म चुनाव में कैपिटल हिंसा के दोहराव की आशंका है।

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बोले- जो नतीजा हो, स्वीकार करेंगे
जिन रिपब्लिकन उम्मीदवारों ने नतीजों को नहीं मानने का ऐलान किया है, उन्हीं सीटो पर उतरे सभी डेमोक्रेटिक प्रत्याशियों ने कहा है कि वे नतीजे स्वीकार करेंगे। यहां तक कि पिछले चुनाव में हार स्वीकार नहीं करने वाली डेमोक्रेटिक स्टेसी अब्राहम ने कहा है कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा है।

रिपब्लिकन पार्टी ने प्रोपेगेंडा तेज किया, वेबसाइट्स लॉन्च
मिडटर्म की सरगर्मी के बीच रिपब्लिकन पार्टी ने अपना प्रोपेगेंडा तेज कर दिया है। पिछले एक माह के दौरान पार्टी की ओर से 85 वेबसाइट्स शुरू की गई हैं। इनमें पार्टी के एजेंडा के साथ-साथ श्वेत एकाधिकार और अप्रवासियों पर पूरी तरह से रोक लगाने के मुद्दे शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.