भानूप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर सियासी वार सांसद मोहन मंडावी बोले- कांग्रेस ने आरक्षण समाप्त किया

Updated on 17-11-2022 05:55 PM

भानुप्रतापपुर उप चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। राजनीतिक पार्टी के नेता लगातार एक-दूसरे पर हमलावार हो रहे है। उप चुनाव में आदिवासी आरक्षण का मुद्दा जमकर उठ रहा है। विपक्षी पार्टियां और आदिवासी समाज लगातार आरक्षण में कटौती होने से सरकार को कोसने में लगे हैं। इस बीच सांसद मंडावी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासी आरक्षण में कटौती का जिम्मेदार है। साथ ही सरकार पर पिछड़े वर्ग को भी आरक्षण के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया है। सांसद मंडावी ने कहा कांग्रेस सरकार ने आदिवासी समाज के आरक्षण को कोर्ट में याचिका लगाकर रोकने वाले व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे रखा है इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को रोकने वाले राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। इससे यह बात साफ है कि, कांग्रेस आदिवासी वर्ग के साथ नहीं है और ना ही पिछड़ा वर्ग के साथ।

सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से खड़े हो

सांसद मंडावी ने ये भी कहा कि, कांग्रेस सरकार को सुप्रीम कोर्ट में पूरी तैयारी के साथ खड़े होने की जरूरत है। जिससे आरक्षण पर मजबूत तर्क हो। लेकिन सरकार विधानसभा बुलवाकर केवल दिखावा कर रही है और आदिवासियों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद उन्होंने भानूप्रतापपुर में अव्यवस्था का ठिकरा सरकार पर फोड़ा है। पिछले 4 सालों में बिजली कटौती होना,लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और गरीबों को मकान न मिलने की बात कही है। साथ ही कहा कि, केंद्र सरकार ने जो नल कनेक्शन के लिए राज्य सरकार को पैसे भेजें उसका भी लाभ गरीबों को नही मिला।

धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर भी सांसद मोहन मंडावी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा आदिवासियों से उनकी संस्कृति सरकार छीन रही है। और धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है। सड़क मार्ग के संबंध में कहा कि भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ व चारामा की सड़कों की हालात खराब हो चुकी है। सरकार ने अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.