राजनीतिक अस्थिरता से GDP ग्रोथ में आएगी गिरावट, 21,800 तक जा सकता है निफ्टी, क्या घटेंगी ब्याज दरें?

Updated on 21-11-2023 02:27 PM
मुंबई : ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने अपनी रिपोर्ट में भारत के ग्रोथ आउटलुक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हालांकि आसपास के जोखिम संतुलित हैं, लेकिन राजनीतिक अनिश्चितता एक प्रमुख घरेलू जोखिम बना हुआ है। क्योंकि आने वाले साल में चुनाव शामिल होंगे। Goldman Sachs (गोल्डमैन सैश) ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत की वास्तविक GDP ग्रोथ 2023 के लिए अनुमानित 6.4 प्रतिशत से घटकर 2024 में 6.3 प्रतिशत हो जाएगी।

बाजार में रह सकती है अस्थिरता


नोट में कहा गया है कि भारत में स्ट्रक्चरल डिवेलपमेंट की सबसे अच्छी संभावनाएं हैं। लंबी अवधि के लिए ऊंची ब्याज दरों, डॉलर की मजबूती, चीन की धीमी ग्रोथ और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं से बाजार में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है, लेकिन भारत पर बाहरी झटकों का ज्यादा असर नहीं होगा। ब्रोकरेज ने कहा कि 'मुख्य घरेलू जोखिम राजनीतिक अनिश्चितता से उत्पन्न हो रहा है, क्योंकि 2024 की अप्रैल-जून तिमाही में आम चुनाव होने वाले हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ चुनावी मौसम पहले से ही चल रहा है। इसके बाद आम चुनाव का मौसम शुरू होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन चुनावों के नतीजों पर निवेशकों द्वारा आर्थिक सुधारों और नीति निरंतरता के दृष्टिकोण से 'गहराई से नजर' रखी जाएगी।

चुनाव के बाद इन्वेस्टमेंट ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद


हालांकि अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म ने रिपोर्ट में कहा कि आगामी कैलेंडर वर्ष में पहली छमाही में आगामी आम चुनावों के कारण सरकारी खर्च से विकास को गति मिलने की उम्मीद है। दूसरी छमाही में चुनाव के बाद इन्वेस्टमेंट ग्रोथ फिर से बढ़ने की उम्मीद है, खासकर निजी क्षेत्र से। गोल्डमैन सैश ने अपने नोट में कहा है कि सप्लाई में लगातार दिक्कतों की वजह से 2024 में रिटेल महंगाई लक्ष्य से ऊपर यानी औसतन करीब 5.1% रह सकती है। हालांकि चुनावी साल में सरकार की तरफ से महंगाई को काबू में करने के लिए कुछ कदम जरूर उठाए जाएंगे। रिपोर्ट में कहा, 'हमारा अनुमान है कि RBI 2024 की चौथी तिमाही (Q4) तक दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा और फिर 2025 की शुरुआत में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती हो सकती है।'

निफ्टी में करीब 12% का रिटर्न


गोल्डमैन सैश का मानना है कि 2024 के अंत तक निफ्टी 21,800 तक जा सकता है। निफ्टी में करीब 12% का रिटर्न मिल सकता है। भारत में कॉरपोरेट सेक्टर के मुनाफे में 2024 में 15% की ग्रोथ देखने को मिलेगी। वहीं 2025 में भी करीब 14% की ग्रोथ रह सकती है। घरेलू सेक्टर्स में बैंक, ऑटो, सीमेंट, इंडस्ट्रियल्स और यूटिलिटीज शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.