पॉलिसीहोल्डर्स को नहीं है खबर... LIC के पास पड़े हैं 880 करोड़ रुपये, कैसे करें क्लेम

Updated on 18-12-2024 03:12 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) का कहना है कि साल 2023-24 में उसके पास 880.93 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड मैच्योरिटी रकम पड़ी हुई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि साल 2024 में 3,72,282 पॉलिसीधारकों ने मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी अपनी रकम नहीं ली। ऐसे में सवाल उठता है कि अनक्लेम्ड रकम के बारे में पता लगाने के लिए क्या करने की जरूरत है?
  1. कौन से दस्तावेज जरूरी?
    -LIC पॉलिसी नंबर, पॉलिसीधारक का नाम, जन्मतिथि और पैन कार्ड
  2. LIC की वेबसाइट पर कैसे पता करें?
    अगर किसी LIC पॉलिसीधारक या लाभार्थी को पता करना है कि उसकी LIC पॉलिसी के तहत कोई राशि अनक्लेम्ड तो नहीं पड़ी है, तो वह ये जानकारी डालकर पता लगा सकता है:स्टेप 1: LIC वेबसाइट पर जाएं - https://licindia.in/homeस्टेप 2: कस्टमर सर्विस पर क्लिक करें और 'अनक्लेम्ड अमाउंट ऑफ पॉलिसी होल्डर्स' चुनें।स्टेप 3: पॉलिसी नंबर, नाम (अनिवार्य), जन्मतिथि (अनिवार्य) और पैन कार्ड की जानकारी डालें।स्टेप 4: जानकारी पाने के लिए 'समिट' पर क्लिक करें।
  3. क्या उठाए गए हैं कदम?
    LIC ने अनक्लेम्ड और बकाया क्लेम कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया के विज्ञापन के अलावा, पॉलिसीधारकों को उनकी बकाया राशि का दावा करने के लिए रेडियो जिंगल्स भी शामिल हैं। मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि दावा निपटाने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। दावा पूरा करने के लिए केवल वैध NEFT की जरूरत है।
  4. रकम का क्या होता है?
    अगर किसी रकम के लिए 10 साल से ज्यादा समय तक कोई दावेदार नहीं आता है तो पूरी रकम सीनियर सिटिजन वेलफेयर फंड में चली जाती है। नियमों के मुताबिक इस पैसे का इस्तेमाल बुज़ुर्गों की भलाई के लिए किया जाता है।
  5. क्यों बढ़ रहे हैं मामले?
    15 फरवरी, 2024 के IRDAI के सर्कुलर के मुताबिक, 'इंश्योरेंस कंपनियों से बातचीत के आधार पर यह समझ में आया है कि अनक्लेम्ड रकम बढ़ने की एक वजह ये है कि कई ऐसे मामले हैं जहां ग्राहकों का पता लगाया जा सकता है। लेकिन कई कारणों से इंश्योरेंस कंपनियां दावा नहीं चुका पा रही हैं।
  6. क्या है कारण?
    -किसी बीमा पॉलिसी के तहत मुकदमेबाजी के कारण-विरोधी दावों के कारण-किसी सरकारी एजेंसी द्वारा बीमा पॉलिसियों को फ्रीज/ब्लॉक करने के कारण-उपभोक्ताओं ने पेंशन और बीमा उत्पादों पर दावा नहीं किया है-उपभोक्ता देश से बाहर हैं और इसलिए समय लग रहा है।
  7. क्या है IRDAI के सर्कुलर में?
    IRDAI के सर्कुलर के मुताबिक, हर इंश्योरेंस कंपनी को अपनी वेबसाइट पर 1000 रुपये या उससे ज्यादा की किसी भी अनक्लेम्ड रकम की जानकारी जरूर दिखानी होगी। यह जानकारी 10 साल पूरे होने के बाद भी दिखानी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.