इंजीनियर की हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिली नई पहचान

Updated on 21-10-2025 01:13 PM

भोपाल के इंजीनियर उदित गायकी की हत्या करने वाले आरोपी आरक्षक सौरभ आर्य और संतोष को सेंट्रल जेल में नई पहचान मिली है। संतोष कैदी नंबर 3808 और सौरभ को कैदी नंबर 3809 के रूप में जाना जा रहा है। दोनों को एक साथ अ खंड बंदी वार्ड में रखा गया है। दोनों को सुरक्षा कारणों के चलते एक साथ रखा है। जेल जाने के बाद से ही सौरभ आर्य गुमसुम है। जबकि संतोष अब भी पुलिसिया रसूख में है।

दोनों की 13 अक्टूबर रात को जेल में आमद हुई थी। हालांकि अब तक दोनों से एक भी परिचित मिलने नहीं आया। एक अधिकारी ने उसने बातचीत की तो दोनों ने स्वयं को बेगुनाह बताया। दावा किया कि बल प्रयोग जरूर किया लेकिन कमर के निचले हिस्से में मारा था। उदित पहले ही नशे में था, उसने ही पहले बदसलूकी की थी। समझाने पर भी मौके से जाने को तैयार नहीं था। लिहाजा उसके साथ सख्ती बरतना पड़ी।

आरोपियों को चेहरा छिपाकर कोर्ट में पेश किया गया था

डीएसपी केतन अडलक के साले और सॉफ्टवेयर इंजीनियर उदित गायकी (20) को पीटने वाले दोनों पुलिस आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को ठीक आठ दिन पहले जेल भेज दिया था। इससे पहले दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस इन्हें नकाब पहनाकर कोर्ट लाई थी और नकाब में ही वापस ले गई।

9 अक्टूबर की रात को पिपलानी थाने में पदस्थ आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य ने उदित की डंडे से पिटाई की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था।

पिटाई के बाद उदित बेहोशी की हालत में पहुंच गया था। उसके दोस्त उसे एम्स लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उदित के शरीर पर 16 जगहों पर गंभीर चोट के निशान मिले। अगले दिन 10 अक्टूबर की सुबह उदित की मौत हो गई थी। 10 अक्टूबर की दोपहर को दोनों आरक्षकों को सस्पेंड भी कर दिया था।

11 अक्टूबर को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उदित की मौत की वजह बेरहमी से पिटाई होना बताई गई। रिपोर्ट में मौत की वजह ट्रॉमा अटैक और पेनक्रियाज डैमेज बताया गया।

FIR से पिटाई की बात ही गायब

मामले में पिपलानी थाने में दर्ज एफआईआर से पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई की बात गायब है। एफआईआर के अनुसार, कॉन्स्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य ने बताया कि रात डेढ़ से दो बजे के बीच इंद्रपुरी में लाल कार संदिग्ध हालत में खड़ी थी। उसमें दो लड़के बैठे थे, एक बाहर खड़ा था। तीनों नशे में थे। पुलिस ने उन लड़कों से वहां खड़े होने का कारण पूछा, फिर वहां से जाने को कहा।

कॉन्स्टेबल संतोष बामनिया ने बताया कि कार में बैठे एक लड़के ने बदतमीजी की। बाहर खड़ा लड़का भागा, जिसके पीछे सौरभ दौड़ा। लड़का एक गाड़ी से टकराकर गिर गया। उसने गाली दी। वर्दी उतरवाने की धमकी दी।

सौरभ ने बताया कि मामला शांत करने की कोशिश में लड़के की टी-शर्ट फट गई। लड़का झगड़ा कर रहा था इसलिए हल्का बल प्रयोग किया। फिर उसे दोस्तों के हवाले कर गए। सुबह मौत की सूचना मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.