भोपाल में पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड:बच्चों को घुमाकर लौटा पति तो गेट लॉक मिला, तोड़ा तो पत्नी का शव दिखा

Updated on 21-07-2025 12:51 PM

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी ने रविवार रात अपने घर में फांसी ली। घटना के समय पति बच्चों को घुमाने गया हुआ था। लौटने पर मकान का मेन गेट लॉक पाया। आवाजें देने पर भी गेट नहीं खुला तब गेट को तोड़ दिया गया। अंदर पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका दिखा। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना कर दिया।

पुलिस के मुताबिक चांदनी भदौरिया पति दिनेश भदौरिया (30) जहांगीराबाद में रहती थी। उनके पति पुलिस विभाग में हेड कॉन्स्टेबल के पद पदस्थ हैं, जबकि महिला गृहिणी है। बीती रात वह अपने बच्चों को घुमाने के लिए लाल परेड ले गए थे। जहां जब वह लौटे तो देखा कि कमरे का गेट अंदर से बंद है। जिसे खुलवाने के लिए पति ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन जब गेट अंदर से नहीं खुला तो उन्होंने गेट तोड़ दिया। बाद में अंदर जाकर देखा तो पाया कि पत्नी फंदे पर लटका था।

सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.