ग्वालियर में तंत्र-मंत्र पर पुलिस लेगी एक्शन:रोड पर 7 पुतले बनाए, सेंटर में महिला की चप्पल जलाई

Updated on 28-11-2022 05:05 PM

ग्वालियर में आधी रात रोड पर तंत्र-मंत्र के मामले में SSP अमित सांघी ने एक्शन लेने की बात कही है। पुलिस अब स्पॉट के CCTV फुटेज खंगाल रही है। तंत्र करने वालों का पता लगाकर उन पर केस दर्ज करने के आदेश SSP ने दिए हैं।

मामला ग्वालियर जू के पास तिराहे का है। यहां तंत्र करने वालों ने 25 नवंबर की रात चूने से चौखोने बनाए। एक कोने में मिट्‌टी के 7 पुतले बनाए गए थे। बीचों-बीच महिला की चप्पल भी जलाई गई थी। साथ ही चारों तरफ सिंदूर भी बिखरा पड़ा था। सुबह जब लोग जागे तो घबरा गए।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला से बात की। नाम पब्लिश नहीं करने की बात कहते हुए जो बताया,

रात 1 बज रहे होंगे। आवाज सुनाई पड़ी तो खिड़की से झांक कर बाहर देखा। तिराहे पर सफेद रंग की कार खड़ी हुई थी। एक महिला, दो से तीन पुरुष और उनके साथ में एक बच्चा भी था।

सभी कार के बाहर खड़े थे। कार की डिग्गी खुली हुई थी। इनमें से एक कार से सामान निकाल रहा था। सारा सामान निकालने के बाद उसने चौराहे पर सामान जमाना शुरू किया। चूने से चौखाना बनाया।

घबराकर मैं वापस रजाई में जाकर दुबक गई थी, लेकिन नींद नहीं आ रही थी। बीच-बीच में तीन से चार बार उठकर देखा। सुबह 4 बजे तक ये लोग वहां रुके रहे। बीच में कुछ जलाने जैसा भी नजर आया। ऐसा लग रहा था कि कोई चीज जलाई हो।

मैं रातभर घबराई हुई थी। सुबह मैंने घरवालों को इसके बारे में बताया। जब सुबह देखा तो 7 पुतले बने रखे थे। पुतलों के पास एक महिला की चप्पल सेंटर में जली पड़ी थी। यह दृश्य देखकर रात को होने वाली पूरी कहानी समझ में आ गई। यहां काला जादू किया गया था।

जिस जगह तंत्र-मंत्र हुए, वहां पुलिस गश्त भी रहती है
जिस जगह तंत्र क्रिया हुई, वहां पास में ही जू है। दूसरी ओर पार्क है। नजदीक ही गोपाल मंदिर भी है। सुबह और शाम खासकर महिलाओं और बच्चों की चहल-पहल रहती है। रात में पुलिस की गश्त भी रहती है। पड़ाव थाना पुलिस अब आसपास के CCTV कैमरे के फुटेज देखकर तंत्र-मंत्र करने वालों का पता लगा रही है।

पुतले बनाकर और चप्पल जलाकर तंत्र क्यों हुआ? इसे लेकर हमने गोपाल मंदिर के बाबा प्रखर नाथ से बात की...

टोटके से किसी की जान लेने की तैयारी थी...
बाबा प्रखर नाथ ने बताया कि जिस तरह का यह स्वांग किया गया है, वो अपने आप में खतरनाक है। शुक्रवार-शनिवार की रात काली पूजा के लिए शुभ मानी जाती है। जिस तरह से सिंदूर, मिट्‌टी के पुतले बैठाए और क्रियाएं की गई हैं, उससे साफ है कि यह या तो किसी के वशीकरण के लिए की गई है या किसी की जान लेने की तैयारी थी।

बाबा प्रखर नाथ ने बताया कि पुतलों और पूजा के स्थान के बीचों-बीच एक महिला की चप्पल रखी है। इसे जलाया गया है। संभवत: यह टोटका किसी महिला के लिए है। यह चप्पल उसकी रही होगी। इसके जरिए उस पर अटैक या वशीकरण किया जा रहा होगा। इस तरह की पूजा सुनसान इलाकों में होती है। यहां से बच्चे, महिलाएं गुजरते हैं, उन पर भी इसका दुष्प्रभाव हो सकता है।

CCTV चेक करा रहे हैं
पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि पुलिस को सूचना पब्लिक के जरिए मिली। आज CCTV फुटेज चेक करा रहे हैं। आगे की कार्रवाई इसी आधार पर करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.