पुलिस ने की कार्रवाई:बाणगंगा बस्ती में वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, तलवारें बरामद

Updated on 17-04-2024 12:03 PM

बाणगंगा और प्रताप नगर में सोमवर और मंगलवार की रात तलवार लेकर चार-पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ और लोगों से मारपीट कर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को टीटी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी फरार है। वाहनों में तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन तलवार जब्त की हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

लोगों से भी की थी मारपीट

टीटी नगर थाना प्रभारी अशोक गौतम के मुताबिक 15 अप्रैल को बाणगंगा बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था। जिसमें कुछ असमाजिक तत्व हाथ में तलवार और छुरी लेकर रहवासियों को डरा धमकाकर दहशत फैला रहे थे। उक्त वीडियो के आधार पर आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिंहित किया गया था।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस की टीम ने प्रताप नगर, श्यामला हिल्स निवासी 19 वर्षीय अयान अली उर्फ अन्ना, प्रताप नगर, बाणगंगा निवासी 20 वर्षीय मोहसिन खान और 44 वर्षीय कमल यादव को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने तीन तलवार बरामद की हैं। आरोपियों द्वारा इलाके में वर्चस्व के लिए प्रताप नगर और बाणगंगा बस्ती में चार-पांच दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर लोगों से मारपीट की गई थी। आरोपियों के खिलाफ पूर्व टीटी नगर, श्यामला हिल्स, तलैया, मंगलवारा, गौतम नगर आदि में अपराध दर्ज हैं। आरोपी थाना श्यामला हिल्स के गुंडा लिस्ट में शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.