जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर की संपत्ति जब्त, जानिए कितनी है कीमत

Updated on 02-01-2026 12:51 PM
श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई यूएपीए के तहत की गई है। पुलिस ने यह कदम सीमा पार से होने वाले आतंकवाद और उसके मददगार नेटवर्क को खत्म करने के लिए उठाया है। जब्त की गई संपत्ति एक कृषि भूमि है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही।

जब्त की गई संपत्ति रफीक नाम के व्यक्ति की

पुलिस के अनुसार, जब्त की गई संपत्ति रफीक नई नाम के व्यक्ति की है। रफीक नई प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन या जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स का लॉन्च कमांडर है। वह पुंछ-राजौरी सेक्टर में प्रशिक्षित आतंकवादियों की घुसपैठ कराने, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी की निगरानी करने और आतंकी गतिविधियों को फिर से शुरू करने में सक्रिय रूप से शामिल है। रफीक नई को एक नामित आतंकवादी घोषित किया गया है और वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांटेड है।

जमीन की कीमत करीब 10 लाख रुपये

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि जब्त की गई संपत्ति पुंछ जिले के मेंढर तहसील के नर गांव में स्थित एक कृषि भूमि है। पुलिस के अनुसार इस जमीन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। यह कार्रवाई आतंकवादियों के फाइनेंशियल, लॉजिस्टिक और सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्वस्त करने की एक सतत रणनीति का हिस्सा है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राष्ट्र-विरोधी और आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में शामिल लोगों को उनके संसाधनों से वंचित किया जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.