बंद दुकान में 129 Kg किलो गांजे की बोरियां देख भौचक रह गई पुलिस, 65 लाख बताई जा रही कीमत

Updated on 02-07-2026 12:19 PM
 मथुरा: यूपी के मथुरा में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक बंद दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद किए गए गांजे का वजन करीब 129 किलोग्राम है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस दुकान मालिक को अरेस्‍ट कर उससे पूछताछ में जुटी है।

यह संयुक्‍त अभियान आगरा एसटीएफ और मथुरा की फरह थाना पुलिस ने चलाया। एसटीएफ आगरा फील्ड यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार और सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी को इनपुट मिला था कि फरह क्षेत्र में नशे की एक बड़ी खेप उतारी गई है। बुधवार शाम को जैसे ही संयुक्त टीम ने फरह हाईवे अंडरपास के समीप एक दुकान पर छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। दुकान के भीतर बोरियों में भर कर रखा गया 129 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तस्कर इस माल को ब्रज क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे पेडलर्स के जरिए खपाने की फिराक में थे।


किराएदार की थ्योरी से उलझ मामला

एएसपी के मुताबिक, इस मामले में दुकान स्वामी संजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस की पूछताछ में एक नया मोड़ सामने आया है। संजय के पिता अशोक का दावा है कि उन्होंने यह दुकान में 3 महीने पहले ही फरह के ही रहने वाले बंटी नाम के युवक को किराए पर दी थी।


जांच में जुटी एसटीएफ पुलिस

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस अब इस बात की तस्‍दीक कर रही है कि क्‍या दुकान वाकई किराए पर दी गई थी या यह कार्रवाई से बचने का कोई बहाना है। फिलहाल पुलिस बंटी की तलाश में दबिश दे रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस सिंडिकेट के तार ओडिशा या आंध्र प्रदेश के किसी बड़े सप्लायर से तो नहीं जुड़े हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.