भोपाल में कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा:2 कम्प्युटर सहित 26 सिम कार्ड मिले, 11 लोग कर रहे थे काम

Updated on 23-02-2025 01:12 PM

भोपाल के प्रभात चौराहा पर एक इमारत में आईडियो लॉजी एडवांस स्टॉक प्राइवेट लिमिटेड नाम के कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। जिसमें संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर ऐशबाग पुलिस ने शनिवार की रात दबिश दी। पुलिस की दबिश के दौरान यहां 11 युवक और युवतियां टेली कॉलिंग का काम करते मिले। पुलिस ने कॉल सेंटर से 26 सिम कार्ड सहित दो कम्प्युटर जब्त किए हैं। पुलिस यहां काम करने वाले संदेहियों से पूछताछ कर रही है। जब्त सिमों में से एक का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश में की गई साइबर ठगी में हो चुका है। जिसकी वहां शिकायत भी दर्ज है। कॉल सेंटर से सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य रिकॉर्ड भी जब्त किया गया है।

एएसआई पवन रघुवंशी ने बताया कि कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक-युवतियों ने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट का विज्ञापन देते थे। इस आधार पर पुलिस मान रही है कॉल सेंटर के जरिए लोगों को इन्वेस्टमेंट कराया जा रहा था। इसमें बड़ी गड़बड़ी की आशंका है। इसी एंगल पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई है। कॉल सेंटर संचालन में अफजल खान निवासी कम्मु का बाग का नाम सामने आया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। सैलरी हड़पने की शिकायत भी मिली कॉल सेंटर पर काम करने वाली दो युवती शनिवार को शिकायत करने थाने पहुंची। दोनों ने बताया कि वह एक कॉल सेंटर पर काम करती हैं। पिछले तीन महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिली है। साथ ही साइबर फ्रॉड के बारे में भी बताया। इसके बाद पुलिस ने कॉल सेंटर पर दबिश दी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कॉल सेंटर पर मिले युवक-युवतियों को 7 से 8 हजार रुपए महीने की सैलरी पर रखा गया था। उनसे क्या-क्या काम करवाया गया। कॉल सेंटर से मिलीं सिम के जरिए किस तरह के कॉल लोगों के पास पहुंचे। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को अफजल द्वारा बड़े ठग गिरोह से जुड़े होने की आशंका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.