पुलिस जवानों ने धधकती लपटों के बीच जाकर बुझाई आग, परेड ग्राउंड में हुई माक ड्रिल

Updated on 04-05-2024 12:40 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की 23वीं व 25वीं वाहिनी विस बल द्वारा शुक्रवार को भदभदा रोड स्थित परेड ग्राउंड में अग्नि नियंत्रण संबंधी प्रशिक्षण पुलिस के जवानों को दिया गया। इस दौरान आधुनिक उपकरणों द्वारा आग बुझाने की माकड्रिल की गई। माकड्रिल के दौरान बताया गया कि तरल पदार्थों में लगी आग को पुलिस के जवानों द्वारा अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग से किस तरह आसानी से बुझाया जा सकता है। प्रशिक्षण में पुलिस जवानों बताया गया कि एल्युमिनियम सूट पहनकर चार मिनट के भीतर किस तरह अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं और अग्निकांड में प्राक्सीमेटी सूट स्वयं की सुरक्षा करते हुए कैसे आग पर काबू पाया जा सकता है। इस मौके पर बिल्डिंगों, घरों, गोदामों आदि में लगी आग को धुएं और लपटों से बचकर बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया।

 

ये अधिकारी रहे उपस्थित

 माकड्रिल में प्रमुख रूप से सेंट्रल रेंज एसएएफ के डीआइजी अमित कुमार सांघी, 25वीं वाहिनी विसबल के कमांडेंट राजेश सिंह चंदेल, 23वीं वाहिनी विसबल के कमांडेंट अजय पांडे सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

इन उपकरणों का दिया प्रशिक्षण

 पुलिस फायर स्टेशन मंत्रालय, भोपाल के प्रभारी शिवनारायण शर्मा ने आग बुझाने के दौरान प्रयोग में आने वाले कलेक्टिंग ब्रिज, डिवाइडिंग ब्रिज, फायर मेन हेलमेट, फोम नोजल, अग्निशमन सिलेंडर एवं कार्टेज, टार्च, रिवाल्विंग नोजल, यूनिवर्सल ब्रांच, न्यू लाइट(ब्रांच), आर्डनरी ब्रांच, एडाफ्टर, जाली, फायर मेन एक्स, लाक कटर, कैमिकल सूट, ब्रीदिंग आपरेटर सेट, लाइफ जैकेट, हौज पाइप, फायर ब्लैंकेट, अग्निशमन यंत्र आदि की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.