दिल्ली CM पर हमले के बाद पुलिस कमिश्नर हटाए गए:AAP बोली- पुलिस CCTV फुटेज छिपा रही

Updated on 22-08-2025 12:01 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर एक जनसभा के दौरान हमले के एक दिन बाद, गुरुवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनकी जगह 1992 बैच के IPS अफसर सतीश गोलचा को नियुक्त किया गया है। गोलचा 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान स्पेशल पुलिस कमिश्नर थे और पिछले साल अप्रैल में उन्हें डायरेक्टर जनरल (जेल) नियुक्त किया गया था।

इधर, दिल्ली पुलिस ने राजेश भाई खिमजी के एक दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है। शाम तक उसे दिल्ली लाया जाएगा। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि वह CM पर हमले से जुड़े मामले में शामिल था या नहीं।

पुलिस उन 10 लोगों पर नजर रख रही है जो कॉल और चैट के जरिए आरोपी के संपर्क में थे। पुलिस की एक टीम राजकोट में उन 5 और लोगों के बयान दर्ज करेगी जिनका डेटा आरोपी के मोबाइल से लिया गया है।

दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी (AAP) ने हमले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। दिल्ली में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'किसी ने अब तक रेखा गुप्ता पर हुए हमले का CCTV फुटेज नहीं देखा है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल पर भी कई हमले हुए। तब पुलिस वीडियो जारी करती थी।'

जनसुनवाई के दौरान आरोपी ने CM के बाल खींचे, थप्पड़ मारा

दिल्ली की CM रेखा पर 20 अगस्त की सुबह करीब 8.15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था।

आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

घटना के एक दिन बाद, 21 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार ने Z कैटेगरी की VIP सुरक्षा प्रदान की गई। CM सिक्योरिटी में CRPF के 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे।

गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा अर्धसैनिक बल का VIP सिक्योरिटी ग्रुप करेगा। यह ग्रुप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में भी तैनात है

हमले से एक दिन पहले आरोपी ने रेकी भी की थी

आरोपी राजेशभाई ने हमले के पहले सीएम रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी की थी। 19 अगस्त को CM के आवास में लगे CCTV कैमरों में आरोपी दिखा था। CCTV फुटेज में वह किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहा था। फिर फोन से लगातार CM आवास के बाहर रिकॉर्डिंग करता दिखा।

एक और CCTV फुटेज में वह मुख्यमंत्री के निजी आवास स्थित ऑफिस के अंदर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड करता हुआ दिखाई दिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से जनसुनवाई कार्यक्रम के दो वीडियो भी मिले हैं।

भाजपा ने AAP विधायक के साथ आरोपी की फोटो शेयर की 

दिल्ली CM ऑफिस ने इस हमले को मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया है। वहीं, भाजपा विधायक हरीश खुराना ने घटना में आम आदमी पार्टी (AAP) के शामिल होने का दावा किया है। उन्होंने X पर गुजरात के AAP विधायक गोपाल इटालिया के साथ आरोपी की फोटो शेयर की।

AAP की गुजरात यूनिट ने फोटो को एडिटेड बताया और आरोप लगाया कि भाजपा ने AI के इस्तेमाल से गोपाल इटालिया के फोटो के साथ छेड़छाड़ की। इटालिया ने कहा कि उनके एक पुराने वीडियो से स्क्रीनशॉट्स लेकर उसे एडिट किया गया है। उन्होंने वीडियो का लिंक भी शेयर किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.