गेट पर पुलिस, अंदर पसीना बहाते खिलाड़ी, एशिया कप से पहले टीम इंडिया की सीक्रेट तैयारी

Updated on 26-08-2023 01:41 PM
बेंगलुरु: पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों ने केएससीए अलूर स्टेडियम को किले में बदल दिया है। क्योंकि यहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Indian Cricket Team) एशिया कप (Asia Cup) की तैयारी कर रही है। अलूर -1 मैदान पर टीम की ट्रेनिंग के दौरान फैंस के साथ ही मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। गेट पर एक सुरक्षा गार्ड ने स्थानीय मीडिया को प्रवेश से मना कर दिया और कहा- आपको हमें राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) से मिली अनुमति दिखानी होगी।

टीम इंडिया की सीक्रेट ट्रेनिंग

पता चला है कि मुख्य कोच द्रविड़ चाहते थे कि शिविर बिना किसी व्यवधान के चले। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स को ट्रेनिंग को शूट करने और स्ट्रीम करने की अनुमति दी गई थी। गुरुवार को शुरुआती दिन फिटनेस टेस्ट लिया गया। इसके बाद खिलाड़ी मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग के लिए उतरे।


सभी खिलाड़ी का फोकस बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर था। लगभग सभी बल्लेबाजों ने करीब एक घंटे तक पसीना बहाया। ट्रेनिंग की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई और यह शाम को 4 बजे तक चली। केएल राहुल अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वह एशिया कप के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। राहुल ने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर फोकस किया। दूसरी तरफ युवा विकेटकीपर ईशान किशन ने विकेट के पीछे भी समय बिताया। विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा काफी देर तक नेट्स पर रुके।

नेट गेंदबाज के रूप में घरेलू सितारे

यहां गेंदबाजी करने के लिए घरेलू क्रिकेट के स्टार बॉलर्स को बुलाया गया था। सूत्र ने बताया कि हेड कोच राहुल द्रविड़ चाहते हैं कि बल्लेबाज क्वालिटी बॉलिंग का सामना करें। इससे टीम के खिलाड़ियों को ज्यादा फायदा होगा। तेज गेंदबाज में अनिकेत चौधरी, उमरान मलिक, कुलदीप सेन, यश दयाल और तुषार देशपांडे ने बॉलिंग की। वहीं करीब दो दर्जन स्पिन गेंदबाज थे, जिसमें राहुल चाहर, साई किशोर, शम्स मुलानी और तानुश कोटियान शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.