डंपरों को आग के हवाले करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 15-02-2023 07:18 PM

5 फरवरी को रायसेन जिले के भारकच्छ थाने के अंतर्गत दो रेत से भरे डंपरो में आग लगाने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। फरियादी शकील निवासी औबेदुल्लागंज की रिपोर्ट पर 5 फरवरी को वह अपने हेल्पर अरमान के साथ रेत भरकर मनकापुर के रास्ते से बाड़ी की तरफ से होकर भोपाल जा रहे थे।

तभी कुछ लोगों द्वारा उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों डंपरो में आग लगा दी थी उनको अपनी जान बचाने मौके से भागना पड़ा था इस घटना को एसपी विकास कुमार शाह वाल ने गंभीरता से लेते हुए खुद मौके पर पहुंचे थे।

उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा को निर्देश दिए थे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई जिसमें बाड़ी एसडीओपी और भारकच्छ थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के मुख्य ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।

उसी दौरान कल इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी लक्ष्मण उर्फ गुड्डू कल्ला पिता विशाल सिंह ठाकुर उम्र 42 साल निवासी ग्राम मनकापुर एवं बलराम उर्फ बिट्टू प्रजापति उम्र 21 साल निवासी मनकापुर को गिरफ्तार तथा उनके द्वारा घटना में उपयोग किए जाने वाले हथियार कुल्हाड़ी माचिस व डंडे को भी जब्त किया है।

आरोपी मोनू को व भूरालाल दोनों को घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था आरोपी अजय सिंह ठाकुर को दिनांक 11 फरवरी को भारकछत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया सभी आरोपियों को न्यायालय बरेली में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.