बिलासपुर में न्यू-ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस अलर्ट

Updated on 31-12-2025 11:22 AM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। गाइड लाइन के मुताबिक शहर के होटल-रेस्टोरेंट, बार और रिसॉर्ट में 12.30 बजे तक ही न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकेंगे। वहीं, खुली जगहों और सार्वजनिक स्थानों में रात 10.30 बजे के बाद डीजे या तेज आवाज में गाने नहीं बज सकेंगे।

ऐसा करने पर आयोजकों के साथ ही डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में उपद्रवियों और हुड़दंग मचाने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जाएंगी। साथ ही चौक-चौराहों पर पुलिस की चेकिंग पाइंट भी बनाए जाएंगे।

शहर के होटल- रेस्टारेंट में इस बार न्यू ईयर पर कोई बड़ा आयोजन नहीं हो रहा है। न ही कोई सेलिब्रेटी बुलाए जा रहे हैं। कुछ होटलों में डीजे नाइट के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का कार्यक्रम तय है। इसके अलावा, लोग रिसॉर्ट सहित सार्वजनिक स्थलों पर नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में हैं।

31 दिसंबर को जिलेभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को जिले को अपराध और सड़क हादसों से मुक्त रखने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। पिछले 4-5 दिनों से विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इसके साथ ही जिले में 74 गश्ती प्वाइंट बनाए गए हैं।

हर चौक-चौराहे पर 8 से 10 जवानों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चालकों की सघन जांच की जाएगी। पुलिस को जांच के लिए आवश्यक मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस की टीम देर शाम से ही अलर्ट मोड पर रहेगी।

चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे 800 से अधिक जवान

एसएसपी के अनुसार 31 फर्स्ट की रात 800 से अधिक पुलिस जवानों को ड्यूटी पर लगाई जाएगी। पेट्रोलिंग के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की गई है। शहर के चौक-चौराहों के साथ ही होटल, रेस्टारेंट व आयोजन स्थल के आसपास पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

वहीं, धार्मिक स्थलों, पिकनिक स्पॉट, सार्वजनिक स्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, बार, रिसॉर्ट और फार्म हाउस पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर 31 दिसंबर की सुबह से ही पुलिस की टीम आउटर क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखेगी। इसके लिए पॉइंट ड्यूटी और सेक्टर ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

सड़क पर केक कटिंग-स्टंटबाजी, ड्रोन से होगी निगरानी

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि न्यू ईयर पर खलल डालने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। नेशनल हाईवे के साथ ही सड़कों पर केक कटिंग, स्टंटबाजों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। 31 फर्स्ट की रात अलग-अलग जगहों पर चेकिंग पाइंट बनाए जाएंगे।

इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के साथ ही संदेहियों की सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि जिले में कोई हादसा या फिर आपराधिक घटनाएं न हो।

आयोजकों को टाइम का ध्यान रखने दी चेतावनी

नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि बार, होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट में नाच-गाना व पार्टियां केवल रात 12.30 तक ही होगी। इसके बाद पुलिस खुद ही कार्यक्रम बंद कराएगी।

निर्देशों का उल्लंघन करने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि खुले स्थानों में रात 10.30 बजे के बाद डीजे या तेज आवाज में गाने नहीं बज सकेंगे। इसके लिए डीजे संचालकों को विशेष चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

पिकनिक स्पॉट व धार्मिक स्थलों पर भी रहेगा पहरा

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई है। धार्मिक स्थलों के आसपास निगरानी बढ़ाई जाएगी और सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नए साल के दौरान विभिन्न अपराधों और अव्यवस्थाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंग या शांति भंग करने पर बीएनएस की धारा 189 के तहत कार्रवाई होगी। लापरवाही से वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत वाहन जब्ती की जाएगी। नशे में वाहन चलाने पर धारा 185 के तहत जेल और जुर्माने का प्रावधान रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.