15 अगस्त को PM का लालकिले से 12वां संबोधन:इस बार सेना के शौर्य को समर्पित होगा मोदी का भाषण

Updated on 13-08-2025 02:26 PM

79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बार भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी हो रही है।

सूत्रों की मानें तो पीएम अपने संबोधन से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भारत का विजन देंगे। साथ ही, पूरा संबोधन सेना के शौर्य को समर्पित होगा। इसके अलावा, मोदी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के मामले में केंद्र के रोडमैप का ऐलान भी कर सकते हैं। इस बारे में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिफारिशें दे चुके हैं।

राज्य के दर्जे की बहाली की औपचारिक घोषणा के बाद विधायी और कार्यपालिका के स्तर पर तेजी से कदम बढ़ाए जा सकेंगे। सूत्रों के अनुसार राज्य का दर्जा बहाल करने के विधेयक में मौजूदा विधानसभा को राज्य विधानसभा के तौर पर आगे बढ़ाने का प्रावधान होगा।

महिला कल्याण, किसानों से जुड़े ऐलान हो सकते हैं 

मोदी हर साल अपने भाषण में ऐसे बड़े ऐलान करते हैं, जिनसे देश को दिशा मिले। मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया आदि का ऐलान भी स्वतंत्रता दिवस पर ही हुआ है।

इस बार 4 विषयों से संबंधित घोषणाएं हो सकती हैं...

  • सेना का शौर्य: इस बार का संबोधन ऑपरेशन सिंदूर सेना द्वारा दिखाए गए शौर्य को समर्पित होगा। मोदी आतंक के खिलाफ भारत की नई रणनीति अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताएंगे। पीएम इसके कूटनीतिक और राजनीतिक पहलू बताएंगे।
  • राजनीति: मोदी महिला कल्याण की नई योजना और किसान सम्मान निधि को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इसका रोडमैप तैयार है।
  • आत्मनिर्भर: सैन्य बलों के आधुनिकीकरण के लिए आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के बारे में भी घोषणाएं हो सकती हैं।
  • अर्थव्यवस्था: मोदी भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप भी दे सकते हैं, ताकि टैरिफ वॉर के बीच दुनिया हमारी ताकत महसूस करे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.