नवाज शरीफ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी पीएम शहबाज की पार्टी, बोली- महज ढाई घंटे दूर हैं पाकिस्तान से

Updated on 30-06-2023 07:35 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के एक वरिष्ठ नेता ने आम चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की वापसी का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ पहले लंदन में पाकिस्तान से आठ घंटे दूर थे और अब दुबई में बस ढाई घंटे ही दूर हैं। पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के बीच आगामी चुनावी गठजोड़ पर सहमति के लिए दुबई में हाल में हुई बैठक का जिक्र करते हुए वरिष्ठ पीएमएल-नेता और संघीय मंत्री मिया जावेद लतीफ ने कहा,''जब नवाज शरीफ लौटेंगे तब समृद्धि लौटेगी।''

लतीफ ने शरीफ और जरदारी के बीच मुलाकात के बारे में कहा, ''नवाज पहले पाकिस्तान से आठ घंटे दूर थे और अब वह बस ढाई घंटे दूर हैं। वह आगामी चुनाव के लिए पीएमएल-एन के गठबंधन के बारे में फैसला करेंगे।'' शरीफ (73) पिछले सप्ताह लंदन से संयुक्त अरब अमीरात गये थे। वह लंदन में नवंबर, 2019 से स्वनिर्वासन में रह रहे थे। भ्रष्टाचार के कई मामलों में दोषसिद्धि के बाद जेल से चिकित्सा जमानत मिलने के उपरांत वह लंदन चले गये थे। नवाज शरीफ को पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने पांच साल के लिए राजनयिक पासपोर्ट जारी किया था। शहबाज शरीफ (71) नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं।

गुरुवार को लतीफ ने कहा कि मैत्रीपूर्ण वाले देश नवाज शरीफ के अनुरोध पर पाकिस्तान में निवेश कर रहे हैं, क्योंकि वह 'चौथी बार' पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। पिछले सप्ताह पार्टी की बैठक में शहबाज शरीफ ने आम चुनाव में पार्टी के चुनाव अभियान की अगुवाई करने तथा चौथी बार देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए अपने बड़े भाई के लौटने की संभावना का संकेत दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.