पीएम नरेंद्र मोदी रीवा में करेंगे 7573 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Updated on 24-04-2023 12:24 AM

PM Modi Rewa Visit: रीवा, नईदुनिया प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 24 अप्रैल को रीवा आएंगे। वे यहां एसएएफ मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिन मोदी 7573 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं दूसरी तरफ रेलवे को भी कई सौगात देंगे। तैयारियों के लिए रेलवे स्टेशन का रंग रोगन शुरू हो गया है। साथ ही मुख्य गेट के अलावा दो स्पेशल मार्ग भी बनाए गए हैं। पीएम और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस दौरे को लेकर रेल अफसर अलर्ट हैं। इस दौरे को लेकर पश्चिम मध्य रेलवे के आला अधिकारी एक पखवाड़े से रीवा में डेरा जमाए हुए है। काम युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। वहीं कार्यक्रम को लेकर नेता व अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। क्योंकि मुख्यमंत्री खुद कार्यक्रम को लीड कर रहे हैं। मुख्य सचिव भी हर दिन रीवा संभागायुक्त व कलेक्टर से अपडेट ले रहे हैं। पीएमओ के सुरक्षा अधिकारी व एसपीजी की टीम भी रीवा पहुंच गई है। दूसरी तरफ शहर प्रवेश के मुख्य मार्ग सील कर दिए गए हैं। खुफियां तंत्र भी सक्रिय है।


एसएएफ ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री मोदी गृह प्रवेशम कार्यक्रम में पीएम आवास योजना ग्रामीण के 4 लाख 11 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे। जल जीवन मिशन के 7573 करोड़ 64 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें रीवा बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना, टमस समूह जल प्रदाय योजना, सतना बाणसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना, सीधी बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना और गुलाब सागर समूह जल प्रदाय योजना सम्मिलित हैं। साथ ही भूमिहीनों को पट्टा वितरण किया जाएगा।

देश में डीजल इंजन का इतिहास 6 दशक पुराना है। यहां रेल की पटरियों में 1960 से डीजल इंजन उपयोग में लिए जा रहे हैं। स्टीम इंजन डिब्बों को ज्यादा तेजी से नहीं खींच पाता था। इसलिए डीजल इंजन की उपयोगिता बढ़ती गई। इसकी अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रति घंटे और इंजन ढाई हजार हार्स पावर का होता है। 120 किमी की रफ्तार से एक दर्जन के आसपास डिब्बों को खींच सकता है। हालांकि स्पीड कम होने पर डिब्बों को खींचने की क्षमता ज्यादा हो जाती है। प्रधानमंत्री रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। अधिकारियों का कहना है कि मध्यप्रदेश भारत का ऐसा राज्य होगा। जहां 100 प्रतिशत रेल नेटवर्क विद्युतीकरण हो गया है।

प्रधानमंत्री व रेल मंत्री के दौरे को लेकर रेलवे तिराहा ढेकहा से लेकर स्टेनशन का मार्ग चकाचक हो गया है। अतिथियों के इन और आउट के लिए अगल से मार्ग बन रहे है। अधिकारी विश्राम गृह के पहले नया मार्ग बन रहा है। यहीं से स्टेशन के ट्रैक का शुभारंभ होता है। वहीं जीआरपी थाने की छोर पर दूसरा मार्ग बन गया है। दावा है कि यहां से अतिथि ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना होंगे।

हर दिन आ रहे जबलपुर से रीवा अफसर

पीएम मोदी व रेल मंत्री के दौरे को लेकर रेलवे व पश्चिम मध्य रेलवे के बड़े अफसर हर दिन जबलपुर से रीवा आ रहे है। जीएम, डीआरएम और एडीआरएम सहित जबलपुर मंडल के सीनियर डीईएन विजय पाण्डेय, सीनियर डीएसटी विराट गुप्ता, सीनियर डीओएम मधुर वर्मा और डीसीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव कई बार रीवा का दौरा कर चुके है। स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए है। आरपीएफ, आरपीएसएफ और जीआरपी की स्पेशल कंपनी तैनात की जा रही है।

ये मिलेगी रेलवे को सौगात

  • -प्रधानमंत्री रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। अधिकारियों का कहना है कि मध्यप्रदेश भारत का ऐसा राज्य होगा। जहां 100 प्रतिशत रेल नेटवर्क विद्युतीकरण हो गया है।
  • -इसी तरह बीना-कोटा रेल खण्ड का दोहरीकरण, छिंदवाड़ा-नैनपुर-मंडला फोर्ट रेल खण्ड का गेज परिवर्तन और विद्युतीकरण, बिरला नगर-उदी मोड फोर्ट रेलखण्ड और महोबा- खजुराहो- उदयपुरा रेल खण्ड का विद्युतीकरण शामिल है।
  • -प्रधानमंत्री प्रदेश के दो बड़े रेलवे स्टेशन इंदौर एवं ग्वालियर स्टेशन को बड़ी सौगात दे रहे हैं। इसी दिन मोदी इंदौर एवं ग्वालियर स्टेशन का पुनर्विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
  • -रेलवे द्वारा तीन नई ट्रेनों की सौगात दी जा रही है। यहां रीवा-इतवारी वाया छिंदवाड़ा यात्री ट्रेन का तीन की जगह चार फेरा। वहीं छिंदवाड़ा-नैनपुर यात्री ट्रेन और नैनपुर-छिंदवाड़ा ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

पंचायती राज संस्थाओं के लिए मोबाइल एप लांच

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एकम समावेशी विकास वेबसाइट और मोबाइल एप की नेशनल लांचिंग भी करेंगे। ई ग्राम स्वराज पोर्टल और पंचायत स्तर पर सामग्री क्रय के लिए जेम पोर्टल का भी राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया जाएगा।

ये प्रदर्शनी लगेगी

रीवा में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रदर्शनी लगेगी। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन, अमृत सरोवर, ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत विकसित होम स्टे, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, रीवा अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना, बाणसागर परियोजना, वाइट टाइगर (सफेद बाघ), कृषि संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.