प्लेन से उतरे पीएम नरेंद्र मोदी और सामने स्वागत में खड़े थे शशि थरूर, ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है

Updated on 25-04-2023 06:49 PM
नई दिल्ली, राजनीति में संभावनाओं को कभी भी नकारा नहीं जाता है। ये बात तब और ज्यादा सटीक बैठती है जब करीब एक साल बाद आम चुनाव होने हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज केरल में कई परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा है। इस तस्वीर में पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) से गर्मजोशी से बातचीत करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि हाल के दिनों में कांग्रेसी सांसद ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की है।


कंधे पर हाथ और गर्मजोशी


तस्वीर में पीएम मोदी कांग्रेस सांसद थरूर के कंधे पर हाथ रखकर उनसे कुछ बात करते दिख रहे हैं। दक्षिण भारतीय परिधान में दिख रहे पीएम मोदी कुछ देर तक थरूर से बात करते रहे। इस दौरान थरूर अपने दोनों हाथों से पीएम का हाथ थाम रखे थे। गौरतलब है कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के बाद से ही थरूर पार्टी में अलग-थलग पड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार पीएम की तारीफ भी कर दी है। ऐसे में थरूर और मोदी की इस मुलाकात के सियासी मायने भी तलाशे जाएंगे।

सप्ताह भर पहले थरूर ने पीएम की तारीफ की थी

केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन का तोहफा पीएम मोदी ने दिया है। इसी फैसले की तारीफ में थरूर ने ट्वीट किया था। थरूर ने कहा था कि विकास की बात राजनीति से अलग होनी चाहिए। उन्होंने इस ट्रेन की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा था कि 14 महीने पहले में केरल के लिए वंदे भारत ट्रेन की सलाह दी थी। मुझे खुशी है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे पूरा कर दिखाया। मैं पीएम मोदी के साथ इस समारोह में शामिल होकर इस अहम मौके का गवाह बनूंगा। गौरतलब है कि केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलेगी।
तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें करारी हार मिली थी। इसके बाद से ही थरूर पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं। एक वक्त पार्टी की मुखर आवाज रहे थरूर की हैसियत अभी वैसी नहीं रही है। इस बीच बीच-बीच में कभी बीजेपी तो कभी उनकी तरफ से एक-दूसरे की तारीफ में कसीदे पढ़े जा रहे हैं। अभी लोकसभा चुनाव में थोड़ा वक्त है लेकिन बीजेपी ने केरल में ताकत झोंक रखी है। ऐसे में कुछ चौंकाने वाली चीजों से इनकार नहीं किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.