पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त संदेश, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा : सीएम साय

Updated on 24-07-2026 12:47 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात जारी वीडियो संदेश के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेपर लीक मामलों पर केंद्र सरकार की सख्त कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पेपर लीक के खिलाफ कठोर कदम उठाने का संकल्प अभूतपूर्व है और इससे देश के लाखों छात्रों का भरोसा मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है, बल्कि इससे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को गहरी पीड़ा होती है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पिछले ढाई महीनों में कई अहम कदम उठाए गए हैं। 

मामले में दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और सरकार की प्राथमिकता यह रही कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य से समय पर दोबारा परीक्षाएं आयोजित कराई गईं और 19 जुलाई को उनके परिणाम भी घोषित कर दिए गए।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार केवल गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं रहेगी। पेपर लीक जैसे अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। विभागों ने मसौदा तैयार कर सरकार को सौंप दिया है, जिस पर आज मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होगी।

प्रस्तावित व्यवस्था में पेपर लीक के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालतों में करने और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई समय की मांग है और केंद्र सरकार इस दिशा में निर्णायक कदम उठा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.