बच्‍चे के हाथ में पीएम मोदी का बचपन, इस तस्‍वीर से जुड़ी है प्रधानमंत्री की दिलचस्‍प कहानी!

Updated on 02-05-2023 07:28 PM
नई दिल्‍ली: कर्नाटक में 10 मई को चुनाव (Karnataka Election 2023) है। राज्‍य में माहौल चुनावी हो गया है। सभी दल पूरा जोर लगाने में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी पीछे नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) राज्‍य में कई रैलियां कर चुके हैं। रोड शो भी किए हैं। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली है। पीएम की एक झलक पाने के लिए बड़ों के साथ बच्‍चे भी दिखे हैं। इस दौरान एक बच्‍चे के हाथ में पीएम मोदी के बचपन की तस्‍वीर दिखी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी एनसीसी यूनिफॉर्म में हैं। इस तस्‍वीर की बहुत दिलचस्‍प कहानी है। यह उन दिनों की है जब मोदी संघर्षों के दौर से गुजर रहे थे। उनका हमेशा से भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना था। स्‍कूल के दिनों में उन्‍होंने एनसीसी ज्‍वाइन की थी।
बचपन में थी सेना में जाने की चाहत
पीएम ने बचपन में कभी नहीं सोचा था कि वह राजनीति में जाएंगे। उनका तब सिर्फ एक ही सपना था। वह सपना था भारतीय सेना में शामिल होने का। उनके पिता दामोदरदास मोदी की गुजरात के वाडनगर रेलवे स्‍टेशन में छोटी सी चाय की दुकान थी। बचपन में पढ़ाई से उन्हें जो समय मिलता उसमें दुकान पर पिता का हाथ बटाने पहुंच जाते थे। ट्रेनों में चाय भी बेचते थे। जंग के मैदान से लौटने वाले जवानों को चाय पिलाना उन्‍हें बहुत अच्‍छा लगता था। वह बड़े होकर खुद को उसी हरी वर्दी में देखना चाहते थे। मोदी की इच्‍छा जामनगर में सैनिक स्‍कूल में पढ़ने की थी। वह सैनिक स्‍कूल उनके घर से बहुत ज्‍यादा दूर नहीं था। लेकिन, घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह फीस का खर्च उठा पाता।
दूसरे बच्‍चों से अलग थे मोदी
मोदी बचपन में दूसरे बच्चों से थोड़ा अलग थे। अभिनय, वाद-विवाद और नाटकों में हिस्सा लेना उन्‍हें पसंद था। वह इन प्रतियोगिताओं में काफी पुरस्‍कार जीतते थे। स्‍कूल के दिनों में उन्‍होंने एनसीसी ज्‍वाइन की थी। खाकी यूनिफॉर्म में उनकी यह तस्‍वीर उन्‍हीं दिनों की है। यूनिफॉर्म पहनकर वह बहुत ज्‍यादा खुश थे। बचपन में ही एक बार वह तालाब से घड़ियाल का बच्चा पकड़कर घर ले आए थे। मां हीरा बेन के समझाने पर वह उसे वापस तालाब छोड़कर आए थे। यही नहीं, उन्‍हें साधु-संत भी बहुत ज्‍यादा प्रभावित करते थे। संन्यासी बनने के लिए मोदी कभी विद्यालय की पढ़ाई के बाद घर से भाग तक गए थे।
कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी। चुनावी राज्य में 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। इसके बाद से विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने नकदी, शराब, मादक पदार्थ, उपहार समेत कुल 305 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की जब्ती की है। रविवार को प्रधानमंत्री ने मैसुरु में रोड शो किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.