PM मोदी एक बटन दबाएंगे और राम मंदिर के शिखर पर लहराने लगेगा ध्‍वज, 8 हजार मेहमान बनेंगे ऐतिहासिक पल के साक्षी

Updated on 01-11-2025 12:30 PM
अयोध्‍या: भव्‍य राम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्‍वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍वचालित प्रणाली से ध्‍वजारोहण करेंगे। इस दौरान वैदिक आचार्य समवेत स्‍वर में वैदिक मंत्रोच्‍चार करेंगे। मंदिर प्रांगण में करीब आठ हजार मेहमान उपस्थित रहेंगे। समारोह के लिए ऑटोमैटिक फ्लैग होइस्टिंग सिस्‍टम को उच्‍च सुरक्षा मानकों के साथ स्‍थापित किया गया है। यह प्रणाली कंप्‍यूटरीकृत कंट्रोल यूनिट से जुड़ी होगी। इससे एक बटन को दबाने मात्र से ध्‍वज फहराया जाएगा।
मंदिर प्रांगण में रखे विशाल मॉनिटर पर ध्‍वजारोहण की पूरी प्रक्रिया लाइव दिखाई जाएगी। जब तक ध्‍वज राम मंदिर के 119 फीट ऊंचे शिखर तक पहुंचेगा तब तक वैदिक मंत्रोच्‍चारों की ध्‍वनि माहौल को भक्तिमय करेगी। ध्‍वज के कपड़े को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।


ध्‍वज पर रहेगा सूर्यवंश का चिह्न

सेना के वरिष्‍ठ अफसरों से विचार-विमर्श के बाद ध्‍वज की गुणवत्‍ता तय की गई है। ध्‍वज विशेष पैराशूट फैब्रिक से तैयार किया जा रहा है जो धूप, बारिश और तेज हवा सभी परिस्थितियों से सुरक्षित रहेगा। इसमें नमी और तापमान के प्रभाव को कम करने के लिए डबल कोटेड सिंथेटिक परत दी जाने की योजना है। इस पर सूर्य वंश का चिह्न, ऊं, कोविदार वृक्ष का प्रतीक अंकित रहेगा।


क्‍यूआर कोड से लैस रहेगा निमंत्रण कार्ड

ध्‍वजारोहण समारोह के लिए आमंत्रण कार्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अतिथियों को भेजे जा रहे आमंत्रण पत्र पूरी तरह क्‍यूआर कोड आधारित होंगे। प्रत्‍येक कार्ड में विशिष्‍ट डिजिटल पहचान कोड जोड़ा गया है। इसे स्‍कैन करते ही अतिथि की पहचान, सीट नंबर और प्रवेश द्वार का विवरण आ जाएगा। सभी मेहमानों के लिए रामलला का विशेष प्रसाद भी ट्रस्‍ट तैयार करा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.