PM मोदी आज गुजरात में मिशन LiFE का करेंगे शुभारंभ, 1970cr की विकास परियोजनाओं की भी देंगे सौगात

Updated on 20-10-2022 05:31 PM

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में हिस्सा भी लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ भारत दौरे पर आए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस दिखेंगे। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएमओ के मुताबिक एंटोनियो गुटेरेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिशन लाइफ से संबंधित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भारत मिशन लाइफ का बुकलेट, लोगो और टैगलाइन भी दिया जाएगा।

पीएम मोदी इसके अलावा गुजरात में 1970 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगत व्यारा तापी जिले को देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ताजी जिले के व्यारा में पीएम मोदी 1970 करोड़ की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इस साल जनवरी में दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र का कार्यभार संभालने के बाद गुटेरेस की यह पहली भारत यात्रा है। एंटोनियो गुटेरेस अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत करने के अलावा मुंबई के ताजमहल होटल में 26/11 के आतंकी हमलों के पीड़ितों को भी श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज गुरुवार 20 अक्टूबर को आखिरी दिन है। पीएम मोदी 19 अक्टूबर को गुजरात पहुंचे थे।
 
लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE) अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में ग्लासगो में COP26 में लॉन्च किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं से पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था। मिशन LiFE का उद्देश्य व्यक्तिगत स्तर पर और सामुदायिक स्तर पर छोटे और बड़े कार्यों को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.