PM मोदी आज करेंगे रैपिड एक्स कॉरिडोर का उद्घाटन, ट्रेनों का नाम होगा 'नमो भारत', जानिए स्पीड

Updated on 20-10-2023 03:37 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) आज शुक्रवार को रैपिड एक्स कॉरिडोर (Rapid X Corridor) का उद्घाटन करने वाले हैं। पीएम गाजियाबाद के साहिबाबाद से इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण के उद्घाटन के बाद साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर रैपिड एक्स ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) रेलगाड़ियों को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर लंबा प्राथमिकता वाला खंड इसके उद्घाटन के एक दिन बाद यानी 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

पीएमओ द्वारा बताया गया है कि पीएम आरआरटीएस की शुरुआत करते हुए साहिबाबाद और दुहाई डिपो को जोड़ने वाली एक रैपिड-एक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर प्राथमिकता खंड गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों के जरिए साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ेगा। पीएम मोदी ने आठ मार्च 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की नींव रखी थी।


क्या है आरआरटीएस प्रोजेक्ट

नए विश्व स्तरीय ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के जरिए देश में क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि के अनुसार आरआरटीएस परियोजना विकसित की जा रही है। आरआरटीएस 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक नई रेल आधारित, उच्च गति, उच्च आवृत्ति के साथ क्षेत्रीय यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली प्रणाली है। पीएमओ के अनुसार इस सिस्टम में शहरी आवागमन के लिए हर 15 मिनट में उच्च गति वाली ट्रेन उपलब्ध होगी। साथ ही आवश्यकता के अनुसार यह हर पांच मिनट में भी ट्रेन उपलब्ध हो सकती है।


राजधानी में 8 RRTS कॉरिडोर

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुल 8 आरआरटीएस कॉरिडोर की पहचान की गई है। इसमें पहले चरण में तीन कॉरिडोर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर और दिल्ली-पानीपत के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी गई है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारा 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जा रहा है। यह गाजियाबाद, मुरादनगर तथा मोदीनगर शहरों के जरिए एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा।

टिकट लेकर ट्रेन में बैठेंगे पीएम

पीएम मोदी रैपिडेक्स कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए आज सुबह 11 बजे साहिबाबाद पहुंचेंगे। यहां से वे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वे टिकट लेकर ट्रेन में दुहाई तक सफर करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, करीब 12 बजे पीएम गाजियाबाद के वसुंधरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.