राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को 'विजय मंत्र' देंगे PM मोदी

Updated on 17-01-2023 06:50 PM
दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन है। मंगलवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन होगा। चुनाव अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों की रिपोर्ट पेश करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ होगा। पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को 'विजय मंत्र' देंगे। बीजेपी की नजरें सिर्फ 2024 पर ही नहीं, इस साल नौ राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी हैं। पीएम मोदी इन चुनावी राज्यों के कार्यकर्ताओं को खास मेसेज दे सकते हैं। पढ़ें, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जुड़ी सभी अपडेट्स

इस साल नौ राज्यों में जीत पर BJP की नजर

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2023 में नौ राज्यों में चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए कमर कस लें, हमें सभी राज्यों में जीत दर्ज करनी है। सोमवार को राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया। इस बात की चर्चा हुई कि दुनिया में भारत की छवि अच्छी हुई है, साथ ही BJP और PM के खिलाफ कैंपेन चलाने के लिए विपक्ष की आलोचना भी की गई।

कमर कस लें सभी नेता: जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने साल 2023 को बहुत जरूरी बताया। नड्डा ने सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का आह्वान किया कि कमर कस के लग जाएं एक भी चुनाव नहीं हारना है। जहां पार्टी की सरकार है उसे मजबूत किया जाए और जहां सरकार नहीं है उसे और मजबूत किया जाए। नड्डा ने हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली अभूतपूर्व जीत का भी जिक्र किया और उससे सभी को सीखने को कहा। हिमाचल प्रदेश को लेकर पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि वहां रिवाज नहीं बदल पाए लेकिन एक पर्सेंट से भी कम वोट से हार हुई। बीजेपी और कांग्रेस के बीच करीब 37 हजार वोटों का ही अंतर रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.