पटना-रांची वंदे भारत को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए किस दिन है उद्घाटन

Updated on 15-06-2023 07:05 PM
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 या 27 जून को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार से जुड़ेंगे। पीएम मोदी बहुप्रतीक्षित सेमी-हाई स्पीड पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के रेलवे अधिकारियों से पटना से प्रीमियम ट्रेन के उद्घाटन की तैयारी करने के लिए कहा है। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि इस बात की काफी संभावना है कि पीएम 26 जून को पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही पीएम मोदीमुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर रूट पर चार अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये सारे कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होंगे।

पीएम मोदी दिखाएंगे पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बीरेंद्र कुमार के अनुसार, रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के सफल उद्घाटन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। उद्घाटन के बाद, रेलवे इसे नए बिछाए गए ट्रैक- पटना-गया-बरकाकाना-बीआईटी मेसरा-ततिसिलवाई-रांची मार्ग पर वाणिज्यिक संचालन के लिए निर्धारित समय पर चलाएगा। इसकी 378 किलोमीटर की दूरी है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने कहा इस खास रूट पर ट्रेन के नए रेक का 12 जून को सफल परीक्षण किया गया। जिसमें कुल दूरी महज छह घंटे में तय की गई।


जानिए पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल

सूत्रों के अनुसार, रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए संभावित किराया शुल्क पर काम किया है, जो केवल आठ डिब्बों की भार संरचना के साथ चलेगी। पटना से प्रस्थान का निर्धारित समय सुबह 6.55 बजे होगा और यह दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। सूत्रों ने बताया कि वापसी में यह दोपहर 2.20 बजे रांची से रवाना होगी और उसी दिन रात 8.25 बजे पटना पहुंचेगी. अप और डाउन दोनों दिशाओं में पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा होते हुए किया जाएगा.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.