11 फरवरी को झाबुआ आएंगे पीएम मोदी, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीडी शर्मा ने कही यह बात

Updated on 09-02-2024 12:02 PM
भोपाल। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ आ रहे हैं। वह यहां विशाल आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करने के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद पीएम मोदी का यह पहला मप्र दौरा होगा। भाजपा की प्रदेश इकाई इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जोर-शोर सेजुटी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को इस सिलसिले में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि झाबुआ में ऐतिहासिक आदिवासी रैली होगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सम्मिलित होंगे और पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। झाबुआ और आसपास के जिलों के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हैं।

पीएम मोदी के मन में बसे हैं आदिवासी

वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सेवा भाव के साथ हर गरीब के कल्याण के लिए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र लेकर काम करते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने और हमारी पार्टी ने सदैव आदिवासियों के उत्थान के लिए काम किया है। चाहे पेसा एक्ट की बात हो या आदिवासी समाज को गौरव दिवस के माध्यम से सम्मानित करने की बात हो, आदिवासी क्रांतिकारी नायकों को देश के भीतर मान-सम्मान के साथ उचित स्थान दिलाने की बात हो, प्रधानमंत्री मोदी के मन में हमेशा आदिवासी भाई-बहन रहे हैं। इसलिए मप्र के 2023 के चुनाव में भी आदिवासी भाई-बहनों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री जी को मिला है। इसलिए प्रधानमंत्री जी ने झाबुआ को चुना कि मैं आऊंगा। यहां वह ऐतिहासिक रैली को संबोधित करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.