कल भोपाल आएंगे PM मोदी, सीएम मोहन यादव बोले- भगवामय होगा प्रधानमंत्री का रोड शो, हमें इस पर गर्व

Updated on 23-04-2024 12:49 PM
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में मप्र आ रहे हैं। यहां पर पीएम मोदी सागर और हरदा जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, वहीं भोपाल में वह रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पूर्व मंगलवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में स्थित मीडिया हाउस में प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का भोपाल में रोड शो लगभग एक किलोमीटर का रहेगा। हमारा भोपाल में प्रधानमंत्री का रोड शो भगवामय रहेगा और हमें इस पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में एमपी है और एमपी के मन में मोदी, वे यह साबित कर रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री की सागर और हरदा में सभा होगी। वहीं, प्रदेश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। 35000 करोड रुपए की चंबल- पार्वती- काली सिंध परियोजना और 70000 करोड़ रुपये की केन-बेतवा परियोजना मिली है। कांग्रेस के समय में रेलवे पर डेढ़ सौ करोड़ रुपये खर्च होते थे और आज 15500 करोड़ रुपये व्यय हो रहे हैं।

कांग्रेस पर बोला हमला

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि भगवान श्रीराम हम सबके हैं तो फिर वे लोग अभी तक अयोध्या क्यों नहीं गए हैं। उन्हें तो भगवा पर भी आपत्ति होती है। दरअसल, कहने और करने में फर्क होता है। उन्होंने कांग्रेस को पलटी मारने वाला बताते हुए कहा कि वे कहते हैं कि आर्थिक संसाधन पर मुसलमान का हक है। ऐसा कोई कैसे कह सकता है। वर्ग विशेष का नहीं, संसाधनों पर सभी वर्गों का हक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.