PM मोदी आज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Updated on 12-11-2022 05:56 PM

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा करेंगे। इसके दौरान पीएम मोदी कई परियोजनाओं उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी दोनों राज्यों में 10,842 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी बीते दिन कर्नाटक, तमिलनाडु के दौरे पर थे। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार विशाखापत्तनम जा रहे हैं।
 
पीएम मोदी आंध्र यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक रामागुंडम के बाद पीएम मोदी कोठागुडेम और सुट्टापल्ली के बीच नई बिछाई गई 54 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। हैदराबाद रवाना होने से पहले पीएम मोदी आंध्र यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कॉलेज में लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी और उनके कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।

इन परियोजनाओं को शुरू करेंगे पीएम मोदी

-पीएम मोदी आज विशाखापत्तनम-रायपुर ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर (3,778 करोड़ रुपये) का शुभारंभ करेंगे।

-ओएनजीसी क्षेत्र विकास परियोजना की भी आज शुरुआत होगी, जिसमें 2,917 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

-2,658 करोड़ रुपये की लागत से श्रीकाकुलम से अंगुल तक GAIL पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी।

-शीला नगर और कॉन्वेंट जंक्शन के बीच सड़क का चौड़ीकरण, 566 करोड़ रुपये का खर्च।

– 460 करोड़ रुपये रेलवे पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए दिए जाएंगे।

-इचापुरम और परलाखेमुंडी (211 करोड़ रुपये) के बीच सड़क विस्तार और 152 करोड़ रुपये के फिशिंग आर्बर का आधुनिकीकरण होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.