काशी से डिब्रूगढ़: भारत में होगा विश्व का अद्भुत क्रूज टूरिज्म, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Updated on 01-01-2023 06:46 PM
नई दिल्ली: नए साल के आगाज के साथ ही भारत में विश्व के अद्भुत क्रूज टूरिज्म की शुरुआत भी होने वाली है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। यह लग्जरी क्रूज विदेशी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह क्रूज 50 दिनों की अवधि में भारत में गंगा, भागीरथी, हुगली, ब्रह्मपुत्र और वेस्ट कोस्ट नहर सहित 27 नदियों के लगभग 4,000 किमी क्षेत्र को कवर करेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था, 'काशी से डिब्रूगढ़ तक क्रूज टूरिज्म भारत के बढ़ते क्रूज पर्यटन का शानदार उदाहरण होगा, यह दुनिया में एक अनूठा क्रूज होगा। मैं पश्चिम बंगाल के लोगों से इसका लाभ उठाने का अनुरोध करता हूं, यह क्रूज 13 जनवरी को अपनी पहली यात्रा शुरू करेगा।'

देश के 50 प्रमुख पर्यटक स्थलों को कवर करेगा

क्रूज 50 प्रमुख पर्यटक स्थलों को कवर करेगा, जिसमें कुछ विरासत स्थल, वाराणसी में प्रसिद्ध गंगा आरती और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और सुंदरबन डेल्टा जैसे अभयारण्य शामिल हैं। क्रूज बांग्लादेश में लगभग 1,100 किमी की यात्रा करेगा। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्रूज में पर्यटकों के लिए सारी सुविधाओं होंगी। पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।


पीएम बोले-100 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र ने 100 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित करने का काम अपने हाथ में लिया है और इन जलमार्गों पर कार्गो की आवाजाही के अलावा विश्व स्तरीय क्रूज को देखने का लक्ष्य है। पीएम मोदी ने कहा 'प्राचीन काल में, व्यापार और पर्यटन के लिए जलमार्गों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता था। इसलिए कई शहर नदियों के किनारे आ गए और वहां औद्योगिक विकास हुआ।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.