PM Modi मानगढ़ रैली के जरिए साधेंगे तीन राज्यों के आदिवासी मतदाताओं को

Updated on 22-10-2022 06:19 PM

जयपुर
राजस्थान  में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसी के मद्देनजर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक ली और पूरी तैयारी तथा एकजुटता के साथ काम करने के निर्देश दिए। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक नवंबर को राजस्थान के मानगढ़ धाम मैं बड़ी रैली एवं जनसभा करने की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। मानगढ़ धाम आदिवासियों का बड़ा धार्मिक स्थल माना जाता है। इस रैली के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में होने वाले चुनाव में आदिवासी वोट बैंक को साधने एवं राजस्थान व मध्यप्रदेश के आदिवासी वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

एक साथ इसी के साथ ही प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य सरकार को घेरने के लिए 17 नवंबर से हर विधानसभा क्षेत्र स्तर पर जन आक्रोश रैली एवं सभाओं का आयोजन किया जाएगा। राज्य की कांग्रेस सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर जयपुर में 17 दिसंबर को एक बड़ी सभा करने की तैयारी है। इन सभी विषयों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई थी। बागी और पार्टी से बाहर हुए नेताओं की होगी वापसी कोर कमेटी की बैठक के बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ अलग से एक बैठक ली।

 माना जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के बारे में चर्चा की गई। संभवतया इन नेताओं की जल्द ही पार्टी में वापसी होगी। कोर कमेटी की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व राज्यसभा सांसद ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल कैलाश चौधरी सहित प्रदेश कोर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.