PM मोदी को नेताओं से मिल दूर करने चाहिए कुछ भ्रम-वेंकैया नायडू

Updated on 24-09-2022 05:23 PM

पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी पक्षों के नेताओं से मुलाकात करके अपने तरीकों के बारे में विपक्ष की "गलतफहमी" को दूर करना चाहिए। साथ ही उन्होंने विपक्ष को भी नसीहत दी। मौका था प्रधानमंत्री के भाषणों पर एक पुस्तक के विमोचन का। नायडू ने स्वास्थ्य, विदेश नीति और प्रोद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में भारत की शानदार उपलब्धियों के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की और कहा कि दुनिया में अब भारत की पहचान हो रही है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी स्पीक्स (मई 2019-मई 2020) पुस्तक का विमोचन करने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, "भारत अब एक ताकत बन गया है, इसकी आवाज अब दुनिया भर में सुनाई दे रही है। इतने कम समय में यह कर दिखाना कोई सामान्य बात नहीं है। यह उनके कार्यों के कारण है, जो मार्गदर्शन वह लोगों को दे रहे हैं और भारत की प्रगति के कारण है।

गलतफहमियों को दूर करना होगा
हालांकि, नायडू ने कहा कि मोदी की उपलब्धियों के बावजूद, कुछ वर्गों को अभी भी "कुछ गलतफहमी हैं, शायद कुछ राजनीतिक मजबूरियों के कारण" या उनके तरीकों के बारे में कुछ आपत्तियां हैं। नायडू ने कहा, "समय के साथ, इन गलतफहमियों को भी दूर किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं के साथ भी मुलाकात करके उन गलतफहमियों को दूर करना चाहिए।"

विपक्ष को भी नसीहत
नायडू ने आगे कहा कि राजनीतिक दलों को भी दिमाग खुला रखना चाहिए और जनादेश का सम्मान करना चाहिए। "उन्हें भी खुले विचारों वाला होना चाहिए … आप सभी को यह भी समझना चाहिए कि आप दुश्मन नहीं प्रतिद्वंद्वी हैं। सभी दलों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।"

आरिफ मोहम्मद खान ने की पीएम की तारीफ
समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा भी मौजूद थे। आरिफ खान ने मुसलमानों के बीच तीन तलाक की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.