PM मोदी सऊदी अरब के दौरे पर रवाना:क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे; कल भारतीय मजदूरों से मिलेंगे

Updated on 22-04-2025 01:14 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनका यह दौरा 2 दिन का होगा। उनके तीसरे कार्यकाल में यह पहली सऊदी यात्रा है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने PM मोदी को सऊदी आने का न्योते दिया था।

मोदी 22 अप्रैल को सऊदी के जेद्दाह पहुंचेंगे। इसके बाद क्राउन प्रिंस से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच योग, मीडिया, मनोरंजन और खेल को लेकर MoU साइन हो सकते हैं।

इसके बाद कल यानी 23 अप्रैल को मोदी सऊदी की एक फैक्ट्री में भारतीय मजदूरों से मिलेंगे। बता दें कि मिडिल ईस्ट में कुल 92 लाख भारतीय काम करते हैं, जिनमें करीब 27 लाख सऊदी में काम करते हैं।

किन मुद्दों पर हो सकती है बात...

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष

PM मोदी और MBS के बीच इजराइल और फिलिस्तीन में जारी संघर्ष और रेड सी में जहाजों पर हौती विद्रोहियों के हमले पर बातचीत हो सकती है।

सऊदी की जेलों में बंद भारतीय नागरिक

सरकार के मुताबिक वर्तमान में 10,000 से ज्यादा भारतीय विदेशी जेलों में बंद हैं। सबसे ज्यादा 2633 भारतीय सऊदी अरब में कैद हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 2518 भारतीय UAE में बंद हैं।

रक्षा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा- सऊदी अरब भारत का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल और LPG आपूर्तिकर्ता है। अप्रैल 2016 में मोदी की रियाद यात्रा से राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा और रक्षा मामलों में आपसी सहयोग बढ़ा है। मोदी की इस यात्रा से इसमें और तेजी आ सकती है।

IMEEC (इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर)- 

मुंबई से शुरू होने वाला यह कॉरिडोर कॉरिडोर 6 हजार किमी लंबा होगा। इसमें 3500 किमी समुद्र मार्ग शामिल है। कॉरिडोर के बनने के बाद भारत से यूरोप तक सामान पहुंचाने में करीब 40% समय की बचत होगी। हालांकि मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट

प्रिंस सलमान की पिछली भारत यात्रा पर दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बात हुई थी। मोदी की इस यात्रा में भी इस मुद्दे पर प्रमुखता से बात हो सकती है। साल 2023-24 में भारत ने सऊदी को करीब 1 लाख करोड़ रुपए का प्रोडक्ट इंपोर्ट किया था।

PM मोदी की यह तीसरी सऊदी यात्रा 

प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी सऊदी यात्रा है। इससे पहले वो 2016 और 2019 में सऊदी गए थे। जबकि MBS अब तक 2019 और 2023 में भारत दौरे पर आ चुके हैं। MBS का 2022 में भारत आने का प्लान था, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से यह दौरा टल गया था।

दोनों देशों के बीच 1947 डिप्लोमैटिक रिलेशन हैं, इन्हें 2010 में स्ट्रैटेजिक रिलेशन में बदल दिया गया था। 2024 की शुरुआत से अब तक भारत की ओर से सऊदी अरब की 11 मंत्री स्तरीय यात्राएं हो चुकी हैं। जबकि सऊदी अरब के विदेश मंत्री और उद्योग एवं खनिज संसाधन मंत्री क्रमशः नवंबर 2024 और फरवरी 2025 में भारत दौरे पर आए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.