बंगाल में श्रेया और अक्षय की शादी में 'बिन बुलाए मेहमान' बने पीएम मोदी, फिर कपल से मांगी माफी, जानिए वजह

Updated on 14-04-2026 01:33 PM
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नए शादीशुदा जोड़े से माफी मांगकर सभी को चौंका दिया। माफी क्यों मांगी, यह भी बड़ा दिलचस्प है। पिछले 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के कारण मेफेयर टी रिज़ॉर्ट में शादी का जश्न मना रहे नए शादीशुदा कपल श्रेया और अक्षय को थोड़ी परेशानी हुई। जब पीएम को इसका पता चला तो उन्होंने खुले तौर से माफी मांगने जैसा अप्रत्याशित कदम उठा लिया। बीजेपी ने X पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरी घटना की जानकारी दी।

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। यहां पर सिलीगुड़ी पहुंचे थे। यहां आसपास के पूरे इलाके पर सुरक्षा सख्त कर दी गई। मेफेयर टी रिजॉर्ट इसी इलाके में पड़ता है। यहां भी पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया। रिजॉर्ट में जो लोग रुके थे उन्हें अंदर कमरे में ही रहने को कहा गया।

शादी के बीच अचानक पहुंची एसपीजी और कमांडोज

रिजॉर्ट के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब यहां यह सब हो रहा था तो इसी दौरान श्रेया और अक्षय की शादी की रस्में चल रही थीं। कपल की रस्मों के बीच उनके मेहमान, दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। अचानक काले कपड़े पहने कमांडोज और एसजीपी पहुंच गई। श्रेया और अक्षय असहज हो गए। तब उन्हें बताया गया कि उनसे मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।पीएम मोदी यहां पहुंचे और कपल को आशीर्वाद दिया। उसके बाद पीएम मोदी ने उनसे माफी भी मांगी कि उनके सुरक्षा प्रोटोकॉल की वजह से कपल की शादी में कठिनाइयां हुईं।

पीएम मोदी की माफी बनी चर्चा

फिलहाल पीएम नरेंद्र मोदी के माफीनामे से सभी हैरान हैं। यह जल्द ही चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने इस कदम को दुर्लभ क्षण बताया। बीजेपी ने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सिलीगुड़ी में पीएम श्री @narendramodi जी का एक दिल को छू लेने वाला पल। उन्होंने खुद नए शादीशुदा जोड़े श्रेया और अक्षय से माफी मांगी, जिनकी शादी का जश्न मेफेयर टी रिज़ॉर्ट में उनके दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा के चलते प्रभावित हो गया था। यह एक छोटा सा कदम है, लेकिन यह उस नेता के बारे में बहुत कुछ कहता है जो हर नागरिक के खास पलों का सम्मान और कद्र करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.