पीएम मोदी, 12 मुख्यमंत्री, 35 केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बनेगी पार्टी की रणनीति

Updated on 16-01-2023 05:50 PM
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 16 जनवरी (सोमवार) से राजधानी स्थित नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसकी शुरुआत शाम चार बजे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के संबोधन से होगी और समापन अगले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन से होगा।भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा के अलावा पार्टी शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री व पांच उपमुख्यमंत्री, 35 केंद्रीय मंत्री, 17 राज्यों में पार्टी के सदन के नेता सहित करीब 350 नेता शामिल होंगे।
बैठक में पारित होंगे तीन तरह के प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। कार्यकारिणी की बैठक से पहले भाजपा मुख्यालय में सोमवार की सुबह पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, सभी प्रदेशों के अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों व मंत्रियों की एक बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कार्यकारिणी के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा। तावड़े ने बताया कि कार्यकारिणी स्थल पर विभिन्न विषयों पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र होगा।
17 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे संबोधित
कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे दीप प्रज्वलित किये जाने से होगी। इसके बाद नड्डा का अध्यक्षीय संबोधन होगा। तावड़े ने बताया कि 17 जनवरी को शाम 4 बजे प्रधानमंत्री के संबोधन से कार्यकारिणी की बैठक समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में गुजरात चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करने को उत्सुक हैं। बैठक में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के नतीजों के अलावा पार्टी नेताओं की लोकसभा प्रवास योजना की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.