ग्रेटर नोएडा में इन 5 कैटेगरी में मिल रहे हैं प्लॉट, आपको भी लेना है तो फटाफट ऐसे करें आवेदन, पूरी डिटेल

Updated on 29-09-2023 01:39 PM
नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में प्लॉट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-28 में खाली प्लॉटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। दरअसल यूपी सरकार अब औद्योगिक विकास (Industrial Development) को गति देने के लिए ग्रेटर नोएडा नोएडा में नई स्कीम जारी की गई है। डाटा सेंटर परियोजना के तहत खाली प्लाट्स की बिक्री के लिए इस स्कीम को जारी किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने सेक्टर 28 में 5 केटेगरी के प्लॉट्स के लिए निवेश मित्र पोर्टल के जरिए आवेदन मांगे हैं।

इतने महंगे हैं प्लॉट

जानकारी के मुताबिक, प्लॉट्स के क्षेत्रफल, सेक्टर, प्रति स्क्वेयर मीटर रेट ऑफ अलॉटमेंट, प्रिफरेंशियल लोकेशन चार्ज (पीएलसी), रेजिस्ट्रेशन अमाउंट व कुल प्रीमियम के बारे में यीडा की वेबसाइट पर डाटा सेंटर परियोजना के लिए जानकारी दी गई है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 28 में 1.25 लाख स्क्वेयर मीटर की प्लॉटिंग संख्या डी-1 के लिए रेट अलॉटमेंट प्रति स्क्वेयर मीटर की दर 12786 रुपये निर्धारित की गई है। इस पर 10 प्रतिशत पीएलसी के हिसाब से रजिस्ट्रेशन अमाउंट 17.67 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, टोटल प्रीमियम 176.73 करोड़ रुपये (पीएलसी सहित) निर्धारित किया गया है जो कि सर्वाधिक है।

कई सुविधाओं का मिलेगा लाभ

बता दें कि जेवर एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, यमुना एक्सप्रेस-वे और बुद्ध सर्किट के नजदीक होने के कारण प्लॉट लेकर औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने वालों को बेहतर कनेक्टिविटी और पहले विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट समेत तमाम सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक आवेदक इन्वेस्ट यूपी और YEIDA की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से प्लॉट क्षेत्र, पंजीकरण और प्रीमियम राशि के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी अधिक जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए, YEIDA की ईमेल आईडी इंडस्ट्री@yammunaexpresswayauthority.com पर एक ईमेल भेजा जा सकता है। 27 सितंबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के अंतर्गत अलग-अलग केटेगरी के हिसाब से प्लॉट्स की रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है। इस परिजयोजना में प्लॉट्स लेने के इच्छुक आवेदक 26 अक्टूबर 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।

YEIDA ने बैंक ऑफ बड़ौदा से मिलाया हाथ


YEIDA ने इस परियोजना के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हाथ मिलाया है। बतौर बैंकिंग पार्टनर वह एप्लिकेशन और बैंकिंग कार्यों को संभालने के लिए परियोजना में एक बैंकिंग भागीदार के रूप में भाग लेंगे। औद्योगिक भूखंडों की नीलामी हो या ड्रॉ प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारण, इन सभी में मानवीय हस्तक्षेप की न्यूनतम गुंजाइश न के बराबर रखी गई है।

यीडा जैसी पॉलिसी बनाने की मांग


यमुना अथॉरिटी ने अपने एरिया में बिल्डर प्रॉजेक्टों में फंसे बायर्स को उनके फ्लैट का मालिकाना हक दिलाने के लिए कुछ समय पहले डायरेक्ट रजिस्ट्री की पॉलिसी शुरू की थी। इसके तहत बायर्स बिल्डर के पास न जाकर सीधे अथॉरिटी के पास पहुंच सकते हैं और अपने फ्लैट के हिस्से का लीज रेंट जमा करके रजिस्ट्री करा सकते हैं। इस पॉलिसी का अभी तक 700 से ज्यादा बायर्स ने लाभ उठा लिया है। जानकारों का कहना है कि यदि ऐसी पॉलिसी नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी भी अपने यहां लागू कर दे तो इससे अथॉरिटी को भी राजस्व और बायर्स को अपने घर का मालिकाना हक मिल जाएगा। इसके बाद वह अपने घर को बेच भी सकता है।


डायरेक्ट रजिस्ट्री की पॉलिसी


यमुना अथॉरिटी ने बायर्स की इसी दिक्कत को देखते हुए डायरेक्ट रजिस्ट्री की पॉलिसी शुरू की थी। इसके तहत बायर सीधे अथॉरिटी के पास जाकर अपने फ्लैट के हिस्से का लीज रेंट अथॉरिटी में जमा करके रजिस्ट्री करा सकता है। यह लीज रेंट व किसानों का 64 फीसदी मुआवजे का पैसा लगभग उतना ही बैठ जाता है जितना कि स्टांप शुल्क का खर्चा फ्लैट का साइज के हिसाब से बैठता है। हालांकि, बायर्स के लिए इस तरह से रजिस्ट्री होना थोड़ा खर्चीला तो है लेकिन राहत यह है कि फ्लैट का मालिकाना हक मिल जाता है और कोई जरूरतमंद अपने फ्लैट को बेचना चाहता है तो आसानी से बेच सकता है। यमुना अथॉरिटी में अब तक 700 बायर्स ने इस पॉलिसी का लाभ उठाते हुए अपने फ्लैटों की रजिस्ट्री करा ली है। अब नोएडा-ग्रेनो में भी ऐसी पॉलिसी की मांग की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.