कौशल युक्त-बेरोजगार मुक्त मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प

Updated on 19-01-2024 12:17 PM

कौशल युक्त-बेरोजगार मुक्त मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प है। इसके लिये सभी बोर्ड के अध्यक्ष, सदस्य और अधिकारी मिलकर कार्य करेंगे तो लक्ष्य को जल्द पूरा किया जा सकेगा। कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने यह बात संभागीय आई.टी.आई. भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में कही। मध्यप्रदेश में संकल्प योजनार्न्गत यूएन-वूमेन एवं मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड में बीच आदिवासी बहुल जिलों में बालिकाओ को तकनीकी शिक्षा देने के उद्देश्य से एमओयू हुआ।

श्री टेटवाल ने कहा कि जो एमओयू हुआ है, उसका लक्ष्य बालाघाट, मंडला, डिण्डोरी और छिंदवाड़ा सहति 12 आदिवासी बहुल जिलों में एक हजार बालिकाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देना है।

कौशल विकास राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 परंपरागत व्यवसायों में संलग्न कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केबिनेट की पहली बैठक में ही 22 नये आई.टी.आई. बनाने की मंजूरी दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में 6 हजार विद्यार्थी प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 8 से 10 हजार रूपये तक का स्टायपेंड दिया जा रहा है।

श्री टेटवाल ने रोजगार मेले में चयनित युवाओं में से 5 युवाओं को आफर लेटर प्रदान किये। साथ ही युवा दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कार राशि के चेक और प्रमाण-पत्र दिये। उन्होंने विभिन्न बोर्डों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यों की जानकार ली।

अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड श्री शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि जिन 12 जिलों के लिये एमओयू हुआ है, वहाँ पर रोजगार मेलों में 50 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे आदिवासी वर्ग की बालिकाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास श्री मनु श्रीवास्तव ने कहा कि यूनाइटेड नेशन्स से जुड़ी संस्था यूएन-वूमेन के सहयोग से आदिवासी बहुल जिलों में बालिकाओं को विज्ञान, तकनीकी, गणित जैसे विषयों की शिक्षा दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि बालिकायें अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जेंडर सेंसेटिवटी पर जोर दिया जा रहा है।

इस दौरान म.प्र. कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाहा, जय मीनेष कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री लालाराम मीना, स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री दुर्गेश सोनी, माँ पूरी बाई कीर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री गया प्रसाद कीर, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रेमनारायण विश्वकर्मा, वीर तेजाजी बोर्ड के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण गोरा, रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेश धालिया, यूएन-वूमेन की उपाध्यक्ष सुश्री कांता सिंह, सीईओ राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड श्री सोमेश मिश्रा एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.